304
29 December 2023
आग से फैक्टरी जलकर राख
नवी मुंबई के एक औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से एक फैक्टरी जलकर राख हो गयी है। तलोजा दमकल केंद्र के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई से करीब 35 किलोमीटर दूर तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में भूखंड संख्या सी-03 पर एक पैकेजिंग इकाई में आग लग गयी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें
