Home राजनीति 2024 में भाजपा का ‘हिंदू हृदय सम्राट’ वाला दावं! हिंदुत्व के मुद्दे पर.. थरुर    

2024 में भाजपा का ‘हिंदू हृदय सम्राट’ वाला दावं! हिंदुत्व के मुद्दे पर.. थरुर    

by Live Times 29 December 2023, 4:58 PM IST (Updated 28 July 2025, 3:59 PM IST)
29 December 2023, 4:58 PM IST (Updated 28 July 2025, 3:59 PM IST)
2024 में भाजपा का ‘हिंदू हृदय सम्राट’ वाला दावं! हिंदुत्व के मुद्दे पर.. थरुर    

29 दिसंबर 2023

भाजपा की हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की तैयारी-थरुर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी को हिंदू हृदय सम्राट के रूप में पेश करके हिंदुत्व के मुद्दे पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में थरूर ने लिखा कि पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर और 14 फरवरी को अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसके बाद आम चुनाव की घोषणा की जाएगी।

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव हिंदुत्व बनाम लोकप्रिय कल्याण लड़ाई का रूप ले रहा है। अब आर्थिक विकास, हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने और हर भारतीय की जेब में खर्च करने योग्य आय डालने के सवालों पर बहस की जरूरत है।

शशि थररू ने कहा कि संदेश स्पष्ट है। 2009 में नरेंद्र मोदी को मतदाताओं के सामने आर्थिक विकास के अवतार और गुजरात के सीईओ के रूप में बेचा गया था, जो भारतीयों के लिए विकास लाएंगे। 2019 में वह कहानी ध्वस्त हो गई।

शशि थरूर ने कहा कि विनाशकारी नोटबंदी, पुलवामा आतंकवादी हमले ने नरेंद्र मोदी को आम चुनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा चुनाव में बदलने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि 2024 में यह स्पष्ट है कि भाजपा अब अपने मूल संदेश पर वापस लौटेगी और नरेंद्र मोदी को हिंदू हृदय सम्राट के रूप में देश के सामने पेश करेगी।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?