Home Religious राम मंदिर परिसर में जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती

राम मंदिर परिसर में जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती

by Farha Siddiqui
0 comment
ram mandir agarbatti

 16 January 2024             

आगरा से भेजा गया 560 किलोग्राम का पेठा

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हर कोई अपना योगदान दे रहा हैं। कहीं से लड्डू आ रहे हैं, तो कहीं से पेठा, वहीं गुजरात से 108 फुट लंबी अगरबत्ती भेजी गई हैं। जिसको आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महंत नृत्य गोपाल दास ने जलाया। इस अगरबत्ती की सुगंध 50 किमी तक जा रही है। अगरबत्ती  का वजन 3610 किलोग्राम है और ये करीब साढ़े तीन फुट ये लंबी है। गुजरात के वडोदरा से इसे भेजा गया है। अगरबत्ती को बनाने में गाय के गोबर, घी, सार, फूलों के अर्क और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि ये लगभग डेढ़ महीने तक जलती रहेगी।

आगरा से भेजा गया 560 किलोग्राम का पेठा

आगरा से 56 किस्म का 560 किलोग्राम पेठा भेजा है। इसे प्रसिद्ध पेठा प्रतिष्ठान की तरफ से भेजा गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में हर व्यकित अपनी क्षमता के अनुसार लगा हुआ है। पेठे के अलावा रत्न जड़ित पोशाक, चांदी की थाल, पूजा सामग्री आदि भी भेजी गई है। आगरा से भेजे गए पेठे को कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, विश्व हिन्दू परिषद के राजेन्द्र सिंह पंकज की उपस्थिति में स्वीकार किया गया।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?