Home Religious Ram Navami 2026: राम नवमी पर घर पर लाएं ये 5 शुभ चीजें, आएगी सुख-समृद्धि

Ram Navami 2026: राम नवमी पर घर पर लाएं ये 5 शुभ चीजें, आएगी सुख-समृद्धि

by Neha Singh
0 comment
Ram Navami 2026

Ram Navami 2026: रामनवमी पर पूजा और व्रत के साथ-साथ कुछ खास चीजें घर लाना बहुत शुभ माना जाता है.जानें रामनवमी के दिन आपको कौन सी शुभ चीजें घर में लानी चाहिए.

27 March, 2026

पूरे देश में आज रामनवमी की धूम है. राम भक्तों में उत्साह है. रामनवमी के दिन ही महानवमी भी मनाई जाती है. हर घर में लोग भगवान राम और देवी दुर्गा की पूजा कर रह रहे हैं. आज नवरात्रि का अंतिम और नौंवा दिन है, इसलिए सभी घरों में कन्या पूजन किया जाता है. वहीं अयोध्या में भक्त अपने रामलला का जन्मोत्सव मना रहे हैं. राममंदिर में खास पूजा पाठ किया जा रहा है. राम नवमी पर भगवान राम की पूजा विधि-विधान से की जाती है और व्रत भी रखा जाता है. पूजा और व्रत के साथ-साथ कुछ खास चीजें घर लाना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि राम नवमी पर इन चीजों को घर लाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है. जानें रामनवमी के दिन आपको कौन सी शुभ चीजें घर में लानी चाहिए.

ये 5 चीजें हैं शुभ

तुलसी: श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं. भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है. इसी वजह से तुलसी को हरिप्रिया कहा जाता है. इसलिए अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो आज का दिन तुलसी का पौधा लाने के बहुत शुभ है. तुलसी घर लाने से भगवान राम के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है. इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं. आज आप भगवान राम की पूजा में तुलसी चढ़ाना न भूलें.

tulsi

शंख: राम नवमी के शुभ मौके पर अपने घर में शंख लाना भी शुभ. पूजा पूरी होने के बाद शंख बजाया जाता है, इसकी ध्वनी को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना जाता है और इसे बजाने से देवी लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है.

श्री राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति: राम नवमी पर श्री राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति की पूजा की जाती है, इसिलए आज के दिन राम दरबार की तस्वीर घर में जरूर लाएं. ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं और भगवान का का आशीर्वाद मिलता है.

Ram Darbar

श्री राम यंत्र: राम नवमी के दिन घर में श्री राम यंत्र स्थापित करना बहुत ही शुभ है. इससे घर बुरी नजर से बचता है और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहता है. इससे मानसिक शांति और सफलता मिलती है.

चांदी का सिक्का: राम नवमी पर चांदी का सिक्का घर लाना भी बुहत शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान सीता माता और भगवान राम को चांदी सिक्का चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में शुभ फल मिलते हैं. इससे न केवल भगवान राम का आशीर्वाद मिलता है बल्कि आपकी कुंडली में चंद्र दोष भी दूर होता है.

यह भी पढ़ें- जानें कैसे करनी है रामनवमी की पूजा और कन्या पूजन का सही मुहूर्त

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?