Home इतिहास जानें क्या है 10 फरवरी का इतिहास?

जानें क्या है 10 फरवरी का इतिहास?

by Farha Siddiqui
0 comment
जानें क्या है 10 फरवरी का इतिहास?, भारत में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद

10 February 2024 

भारत में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद

आज 10 फरवरी है आज की तारीख इतिहास के लिहाज से बेहद अहम है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि आज ही के दिन भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। देश में लोकतंत्र की स्थापना को 71 साल हो चुके हैं। 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद देश में पहली बार 1951-52 में आम चुनाव हुए। ये चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण था क्यों कि ये स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव था। और पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई थीं। और यही वजह है कि आज की तारीख यानि की 10 फरवरी बेहद महत्वपूर्ण है।

क्या है आज का इतिहास

भारत के नागरिक हर पांच साल में वोट के जरिए अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं। लेकिन 1952 में लोकसभा का पहला चुनाव एक बड़ी चुनौती था। पं. नेहरू 1947 में आजादी के बाद से ही देश की अंतरिम सरकार का मार्गदर्शन कर रहे थे। 10 फरवरी 1952 का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा दिन था। इसी दिन पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा की 489 में से 249 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। अभी 133 सीट के नतीजे आने बाकी थे। इसी के साथ इन चुनावों को भारत में लोकतंत्र की स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा गया।

10 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 10 फरवरी की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में भी बात करते हैं। और जानते हैं कि 10 फरवरी को लोकतंत्र की स्थापना के साथ-साथ और क्या-क्या हुआ था।

  • सन 1818 में अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और आखिरी युद्ध लड़ा गया।
  • सन 1921 में महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
  • सन 1921 में ड्यूक ऑफ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।
  • सन 1952 में आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना की।
  • सन 1990 में बृहस्पति की तरफ जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलीलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।
  • सन 1996 में शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर ‘डीप ब्लू’ बनाया। इंसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया था।
  • सन 2005 में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर की शादी की तारीख की घोषणा की गई।
  • सन 2009 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। उन्हें नवंबर, 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था।
  • सन 2010 में पाकिस्तान में पेशावर के करीब खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ। राहत और बचाव के लिए पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हो गई थी।
  • सन 2013 में इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 36 लोगों की मौत और 39 अन्य घायल हुए।

यह भी पढ़ें: इतिहास की प्रमुख घटनाएँ, दिलचस्प खबरें, ऐतिहासिक घटनाओं पर न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?