Home राज्यMadhya Pradesh MP में गेहूं खरीद पर घमासान: कलेक्टर नहीं आए तो ‘कुत्ते’ को थमाया ज्ञापन, मचा हड़कंप

MP में गेहूं खरीद पर घमासान: कलेक्टर नहीं आए तो ‘कुत्ते’ को थमाया ज्ञापन, मचा हड़कंप

by Nitin Thakur
0 comment
MP में गेहूं खरीद पर मचा घमासान: कलेक्टर नहीं आए तो 'कुत्ते' को थमाया ज्ञापन, सियासी गलियारों में हड़कंप

Congress Protest: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी और किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को सियासी पारा सातवें आसमान पर रहा.

Congress Protest: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी और किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को सियासी पारा सातवें आसमान पर रहा. प्रदेश भर में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच सीहोर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हडक़ंप मचा दिया. यहां 4 घंटे के लंबे इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक कुत्ते के गले में ‘कलेक्टर’ की तख्ती डालकर उसे ज्ञापन सौंप दिया. बता दें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सीहोर जिला मुख्यालय गुरुवार को सियासी जंग का मैदान बना रहा.

कलेक्टर के न आने पर भड़के सिंघार

दोपहर 12.30 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कार्यकर्ताओं के विशाल हुजूम के साथ सीहोर पहुंचे. बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई आक्रोश रैली जब कलेक्ट्रेट पहुंची तो पुलिस ने भारी घेराबंदी कर रखी थी. हालांकि उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटा दिए और कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर दाखिल हो गए. कांग्रेस की जिद थी कि ज्ञापन केवल कलेक्टर ही लेंगे. जब कलेक्टर नहीं आए तो नेता प्रतिपक्ष सिंघार कलेक्ट्रेट के गेट पर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए. घंटों चले इस इंतजार के दौरान विरोध स्वरूप उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर सेव-परमल खाए. शाम 5.30 बजे तक प्रशासन के टस से मस न होने पर सिंघार का पारा चढ़ गया.

एडीएम को दो टूक जवाब

एडीएम ज्ञापन लेने आए, लेकिन सिंघार ने उन्हें दो टूक कहा कि अपने कलेक्टर को समझा देना कि मैं उमंग सिंघार हूं, जनता का सेवक हूं. गिरफ्तार करना है तो कर लो, लेकिन किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा. जब सब्र का बांध टूटा तो उमंग सिंघार ने एक अनोखा और तीखा रास्ता अपनाया. उन्होंने एक कुत्ते के गले में ‘कलेक्टर’ लिखी तख्ती बांधी और उसे ‘साहब’ संबोधित करते हुए किसानों की मांगों का आवेदन सौंप दिया.

जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला

उमंग सिंघार ने तंज कसा कि जब असली कलेक्टर के पास जनता की आवाज सुनने का वक्त नहीं है तो हमें इसी तरह अपनी बात कहनी होगी. इधर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया. पटवारी ने कहा कि सरकार बारदाने की कमी और इजराइल-ईरान युद्ध का हवाला देकर गेहूं खरीदी टाल रही है, जो किसानों के साथ सरासर धोखा है. बता दें कि गुरुवार से प्रदेश के केवल 4 संभागों में खरीदी शुरू हुई है, जिसे कांग्रेस ने नाकाफी बताया है.

ये भी पढ़ेंः मिशन-2028 से पहले कांग्रेस में घमासान: अपनों के ही निशाने पर पटवारी, सवालों के घेरे में संगठन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?