Home मनोरंजन विद्युत जामवाल की ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर रिलीज

विद्युत जामवाल की ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर रिलीज

by Farha Siddiqui 10 February 2024, 3:34 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:23 PM IST)
10 February 2024, 3:34 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:23 PM IST)
विद्युत जामवाल की क्रैक, जीतेगा तो जिएगा, का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन और रोमांस से भरा है

10 February 2024 

दमदार एक्शन और रोमांस से भरा है विद्युत की फिल्म का ट्रेलर

विद्युत जामवाल अपने दमदार एक्शन के लिए मशहूर हैं। उनकी अगली फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है जिसमें विद्युत के अलावा अर्जुन कपूर, नोरा फतेही और एमी जैक्सन लीड रोल में हैं। आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा है जो 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।  ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ के ट्रेलर में एक बार फिर विद्युत जामवाल खतरनाक फाइटिंग सीन्स करते हुए नजर आए। वहीं, अर्जुन रामपाल भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

नोरा के साथ जमी जोड़ी

‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ के ट्रेलर में नोरा फतेही और विद्युत जामवाल का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। वहीं, ट्रेलर की शुरूआत विद्युत के एक्शन सीन के साथ होती है। विदेशी जमीन से लेकर मुंबई की सड़कों पर फिल्म के एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। ट्रेलर देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि विद्युत जामवाल की इस फिल्म की कहानी बदला लेने पर आधारित है। ‘रा वन’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में विलेन बनकर वाहवाही लूटने वाले अर्जुन रामपाल नेगेटिव रोल में फिर लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं।

इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ के लिए फिल्म के मेकर्स ने 7 इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर्स को टीम में शामिल किया। स्पेन, इटली, साउथ अफ्रीका और जर्मनी जैसे 7 देशों के एक्शन डायरेक्टर्स ने मिलकर विद्युत की फिल्म के सीन्स पर काम किया है। विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। डायरेक्टर आदित्य दत्त ने इससे पहले ‘टेबल नंबर 21’ और ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?