Home राष्ट्रीय ‘दिल्ली चलो’ मार्च में घायल हुए किसान से राहुल ने की बात

‘दिल्ली चलो’ मार्च में घायल हुए किसान से राहुल ने की बात

by Farha Siddiqui
0 comment
दिल्ली चलो मार्च में घायल हुए किसान से राहुल ने की बात

14 February 2024

राहुल का किसान आंदोलन को समर्थन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की। किसानो के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक किसान से राहुल ने फोन पर बात की। राहुल ने किसानो के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी जताया।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी की घायल किसान गुरमीत सिंह से फोन पर बात करवाई। जिसके बाद राहुल ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इस बातचीत का एक वीडियो शेयर किया।

राहुल ने कहा, “किसान आंदोलन में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से फोन पर बात हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक़ की मांगों को लेकर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उनके प्रति अपना समर्थन जताया।”

राहुल ने कहा, “वह जवान भी थे, और किसान भी हैं – उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है।”

आपको बता दें कि किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में कई किसानों को चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?