20 February 2024
देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी का महत्व
हम आपके लिए हर दिन का इतिहास लेकर आ रहे हैं। ऐसे में 20 फरवरी भी बहुत खास तारीख़ है। हिंदुस्तान के इतिहास में 20 फरवरी इसलिए खास है क्योंकि 1947 में इसी दिन ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि, इंडिया को इससे पहले ही स्वतंत्रता मिल गई थी। खैर, जानते हैं देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी का महत्व….
20 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
1835: आज ही के दिन ऑफिशियली कलकत्ता मेडिकल कॉलेज खुला था।
1846: 20 फरवरी को ही अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया था।
1847: आज 20 फरवरी 1847 को रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना की गई थी।
1848: बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र अमृत बाजार पत्रिका ने आज के दिन ही प्रकाशित किया।
1935: कैरोलाइन मिकेल्सन ने 20 फरवरी को ही अंटार्कटिका पर कदम रखा। वो धरती के इस हिस्से पर पहुंचने वाली पहली महिला थीं।
1947: वो ऐतिहासिक दिन भी 20 फरवरी का ही था जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत की आजादी का ऐलान किया। उनके मुताबिक, 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर दिया जाता। लेकिन सालभर पहले ही भारत स्वतंत्र हो गया।
1950: आज ही के दिन देश के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत चंद्र बोस का देहांत हुआ था।
1987: अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को भारतीय संघ का 23वां और 24वां राज्य 20 फरवरी को ही घोषित किया गया।
2009: 20 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड डे ऑफ सोशल जस्टिस के रूप में मनाने की शुरुआत भी आज ही से की थी।
ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय
