Home मनोरंजन सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

by Preeti Pal 20 February 2024, 10:50 AM IST (Updated 8 October 2025, 12:57 PM IST)
20 February 2024, 10:50 AM IST (Updated 8 October 2025, 12:57 PM IST)
सनी देओल की लाहौर 1947 में हुई इस एक्टर की एंट्री, बढ़ रही है मूवी की कास्ट

20 February 2024   

बढ़ रही है लाहौर 1947 की कास्ट

सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी फिल्म के डायरेक्टर हैं। पहली बार ये तीनों किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यही कारण है कि ‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा गर्म है। हर गुज़रते दिन सनी की फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट आ जाती है। अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की इस फिल्म में उनके बेटे करण देओल भी नज़र आ सकते हैं।

इस वजह से हुई चर्चा

हाल ही में करण देओल ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की जिसमें वो स्क्रिप्ट पढ़ते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ करण ने लिखा- ‘किरदार में ढल रहा हूं।’ इसके बाद से लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि शायद करण देओल पिता सनी के साथ ‘लाहौर 1947’ में काम कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

प्रीति ज़िंटा भी हैं हिस्सा राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में प्रीति ज़िंटा भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगी। वहीं, सनी देओल जैसा हीरो हो तो विलेन का दमदार होना बहुत ही जरूरी है। एक्टर अभिमन्यु सिंह लाहौर 1947 में विलेन का रोल निभा सकते हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?