Home मनोरंजन टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन

टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन

टेलीविजन शो 'अनुपमा' के एक्टर का निधन

by Preeti Pal
0 comment
टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन

20 February 2024

टीवी के फेमस शो ‘अनुपमा’ जैसे शो और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ सहित कई फिल्मों में नजर आए। प्रसिद्ध अभिनेता ऋतुराज सिंह का मंगलवार प्रात: हार्ट अटैक से उनके घर निधन हो गया है। वह 59 वर्ष के थे। उनके करीबी दोस्त ने ये जानकारी शेयर की है।

मौत की वजह

पेट की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ ही दिन पहले उन्हें छुट्टी दी गई थी। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि देर रात 12:30 बजे के आसपास हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। अभिनेता ऋतुराज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

इस शो से मिली पहचान

ऋतुराज सिंह टीवी सीरीयल के साथ-साथ ओटीटी शो में भी जाना पहचाना चेहरा थे। उन्होंने ‘बनेगी अपनी बात’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती हम’ जैसे टीवी सीरियल में भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों और ओटीटी शो जैसे ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे।

अंतिम संस्कार

बहल ने कहा कि उन्हें अभिनेता पल्लवी जोशी से एक्टर के निधन के बारे में पता चला। हालांकि, अभी अंतिम संस्कार कब किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है।

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?