Home पर्यटन दुनिया की इन 4 खतरनाक जगहों पर जाकर, गंवानी पड़ सकती है जान

दुनिया की इन 4 खतरनाक जगहों पर जाकर, गंवानी पड़ सकती है जान

by Preeti Pal
0 comment
दुनिया की इन 4 खतरनाक जगहों पर जाकर, गंवानी पड़ सकती है जान

20 February 2024

ये हैं दुनिया की 4 सबसे खतरनाक जगह

धरती पर कई खूबसूरत और मनमोहक जगह हैं। जहां एक बार जाने का हर कोई सपना देखता है। वहीं दुनिया में कई ऐसी जगह भी हैं जहां पर जाकर जान से हाथ धोना पड़ सकता है। आज हम आपको दुनिया की उन्हीं जानलेवा जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। जानते हैं…

यूएसए का माउंट वाशिंगटन

माउंट वाशिंगटन दुनिया के सबसे ज्यादा खतरनाक पहाड़ के तौर पर जाना जाता है। यहां 203 माईल प्रति घंटे या 327 किलोमीटर प्रति घंटा तेज हवाएं चलती हैं। ऐसे में लोगों की मौत होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। यहां ठंड में टेंपरेचर 40 डिग्री से भी कम होता है। साथ ही लगातार होती भारी बर्फबारी माउंट वाशिंगटन को बेहद खतरनाक बना देती हैं। USA का माउंट वाशिंगटन वर्ल्ड की सबसे खतरनाक चोटी है जो ह्यूमन बॉडी के टेंपरेचर को बहुत कम कर देती है जिससे जान का खतरा पैदा होता है।

इंडोनेशिया का बुल ज्वालामुखी

सुमात्रा के इंडोनेशियाई द्वीप पर मौजूद ये एक सक्रिय ज्वालामुखी है। अक्सर यहां पर ज्वालामुखी के विस्फोट होते रहते हैं जिससे हजारों आने-जानें वाले लोगों को नुकसान पहुंचता है। इंडोनेशिया में करीब 130 वॉलकैनो हैं। यहां 27 फरवरी 2016 में एक बड़ा विस्फोट हुआ था जिसकी ऊंचाई 2,500 मीटर थी, जिससे ज्वालामुखी गैस के पत्थर और राख से एक घातक बादल बन गया था। इंडोनेशिया की इस जगह को रिंग ऑफ़ फायर भी कहा जाता है।

ब्राज़ील का हदा कॉमिडा ग्रैन स्नेक आइलैंड

हदा कॉमिडा ग्रैन स्नेक ब्राजील के बीच से दूर एक छिपा हुआ आइलैंड है। यहां पर दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले सांपों का बसेरा है इसलिए इसको सबसे खतरनाक जगह के रूप में जाना जाता है। इस आइलैंड को इल्लाहकक्वामेन ग्रैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां के खतरे को देखते हुए इस आइलैंड पर जाना अवैध कर दिया गया है। इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक गोल्डन लांसहेड के रूप में पिट वाइपर सांप की एक प्रजाति रहती है। यहां पर इंसानों का रहना और जाना सख्त मना है।

चोनबुरी थाईलैंड का एलेफेंट किंगडम

थाईलैंड के चोनबुरी में मौजूद एलेफेंट किंगडम मगरमच्छ के खेत के नाम से जाना जाता है। यहां के पर मगरमच्छों को खाना खिलाया जाता है जिसके लिए मांस के टुकड़े को 1 छड़ी पर बांध दिया जाता है। फिर इसको खाने के लिए मगरमच्छ पानी से बाहर निकलते हैं। ऐसा करने से किसी इंसान का पैर फिसल सकता है जिससे वो मगरमच्छों का शिकार बन सकता है। इस वजह से थाईलैंड के एलेफेंट किंगडम को दुनिया के सबसे खतरनाक प्लेस में स्थान मिला हुआ है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?