Home राजनीति अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में भी देखा गया जोश

अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में भी देखा गया जोश

by Rashmi Rani
0 comment
अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में भी देखा गया जोश

25 Feb 2024

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ नजर आए हैं। दरअसल, यूपी के आगरा में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंच चुकी है। जिसमें दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। साथ ही सपा और कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश देखा गया। उनके समर्थन में नारे लगाए गए। साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी लोगों का अभिनंदन किया।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस मौके पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंन कहा कि ‘आज किसान सरकार के खिलाफ खड़े हैं। सरकार किसानों की ताकत से डर गई है। आने वाले समय में बीजेपी को हटाएंगे और भारत गठबंधन की सरकार देगी किसानों को सम्मान। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि नफ़रत करने वालों को भी मोहब्बत सिखा देता है। ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। उन्होंन कहा कि भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ!’

राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

वहीं, राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 88% लोग हैं, लेकिन देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में इस वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। ये लोग आपको मनरेगा, कांट्रैक्ट लेबर की लिस्ट में मिलेंगे। हमें यही बदलना है और यही सामाजिक न्याय का मतलब है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?