Home राज्य महाराष्ट्र सरकार पर मनोज जारांगे ने लगाया बड़ा आरोप

महाराष्ट्र सरकार पर मनोज जारांगे ने लगाया बड़ा आरोप

'आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही सरकार'

by Rashmi Rani
0 comment
मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे की राज्य सरकार को धमकी

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया है । जारांगे ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए मराठाओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को कमजोर करने की साजिश रच रही है।

देवेन्द्र फडणवीस पर आरोप

जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए मनोज जारांगे ने दावा किया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मेरी छवि खराब करने के लिए लोगों को शामिल कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार लगातार मेरे प्रयासों को विफल करने की चाल चल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं जारांगे ने देवेन्द्र फडणवीस के इशारे पर मराठा प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज करने का भी आरोप लगाया।

मनोज जारांगे का दावा है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे या उपमुख्यमंत्री अजित पवार नहीं बल्कि फडणवीस चला रहे हैं। फडणवीस राज्य में मराठों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और यह कदम उन पर ही भारी पड़ेगा। ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि जब पिछले साल जालना में विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज हुआ था तो फडणवीस को माफी मांगनी पड़ी। इससे उपमुख्यमंत्री को गहरा दुख पहुंचा है। इसलिए वह मराठा आरक्षण विरोध को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?