Home Lifestyle दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान? तो आजमाएं ये घरेलू उपचार

दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान? तो आजमाएं ये घरेलू उपचार

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

by Pooja Attri
0 comment
दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान? तो आजमाएं ये घरेलू उपचार

29 February 2024

धूप, प्रदूषण और केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के अधिक उपयोग के चलते दोमुंहे बालों की समस्या होना आम बात है। हालांकि, दोमुंहे बालों को बढ़ावा देने के कई कारण और भी हैं जैसे- ऑयलिंग न करना, गर्म पानी से बाल धोना, रगड़-रगड़कर बाल धोना और लंबे समय तक बालों का ड्रिम न करना आदि। वैसे तो दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के बाजार में कई प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं, लेकिन ये महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भरपूर भी होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो, कुछ कारगर घरेलू नुस्खों की मदद से दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

दोमुंहे बालों के घरेलू उपाय

  1. एक बाउस में दही, 1 चम्मच शहद, जैतून का तेल और अंडे का पीला भाग डालकर हेयर मास्क बनाएं। फिर इसको बालों में अच्छी 20 मिनट तक अच्छी तरह से लगाएं और वॉश कर लें।
  2. दही में पपीते का पल्प डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसको बालों में 30 से 40 मिनट तक लगाएं और वॉश कर लें।
  3. अगर आप बाल धोने से करीब 2 घंटे पहले कोकोनट ऑयल की मसाज करते हैं तो दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।
  4. दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल को 30 से 40 मिनट तक तक बालों में लगाकर धोएं।
  5. हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोएं। ज्यादा हेयर वॉश करने और रगड़कर धोने से भी बाल डैमेज होते हैं।
  6. दोमुंहें बालों से छुटकारा पाने के लिए हर 3 महीने बाद हेयर ट्रिम कराते रहें।
  7. दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करने के लिए अंडे का पीला भाग लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलता है जिससे रूखे-सूखे बालों से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?