Home मनोरंजन सनी देओल संग ‘लाहौर 1947’ में ये चेहरे भी आएंगे नज़र

सनी देओल संग ‘लाहौर 1947’ में ये चेहरे भी आएंगे नज़र

'लाहौर 1947' में हुई इन एक्टर्स की एंट्री

by Preeti Pal
0 comment
lahore

02 March 2024

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ का दर्शकों को बहुत इंतज़ार है। इस फिल्म में सनी देओल और राजकुमार संतोषी सालों बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी हिट फिल्मों में सनी और राजकुमार काम कर चुके हैं। वहीं, आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। प्रीति जिंटा का नाम भी ‘लाहौर 1947’ से जुड़ चुका है। अब फिल्म की स्टार कास्ट में नए नाम जुड़ गए हैं। जानते हैं उनके बारे में….

ये चेहरे आएंगे नज़र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लाहौर 1947’ में एक्टर अली फजल भी अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। इसके अलावा शबाना आज़मी, करण देओल और मोना सिंह भी फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अभिमन्यु सिंह ‘लाहौर 1947’ में विलेन की भूमिका निभाएंगे।

फिल्म की कहानी

सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ जल्द ही बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी। अगले साल जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि ‘लाहौर 1947’ की कहानी ‘जिस लाहौर नहीं देख्या ओ जमाई नहीं’ पर बेस्ड होगी। ये एक फेमस प्ले है। फिल्म का मेन फोकस 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर होगा।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?