Home मनोरंजन कितनी पढ़ी-लिखी हैं नीता अंबानी की होने वाली बहू

कितनी पढ़ी-लिखी हैं नीता अंबानी की होने वाली बहू

जानें राधिका मर्चेंट के बारे में ये बातें

by Preeti Pal
0 comment
radhika

07 March 2024

राधिका मर्चेंट जल्द ही अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं। 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में चले अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश और विदेश के कई बड़े लोगों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, अब लोग राधिका को और करीब से जानना चाहते हैं। अभी तक ज्यादातर लोगों को सिर्फ इतना ही पता है कि राधिका नीता अंबानी की होने वाली बहू हैं। वैसे अंबानी परिवार से नाम जुड़ रहा है तो राधिका कोई आम लड़की तो नहीं होंगी!दरअसल, वो एक बड़े खानदान से आती हैं। उनके पिता विरेन मर्चेंट मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन हैं। वो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और वाइस-चेयरमैन हैं।

अमीर लोगों में गिनती

राधिका मर्चेंट की मां का शैला मर्चेंट हैं। उनकी छोटी बहन भी है जिसका नाम अंजलि मर्चेंट है। मुंबई में राधिका का जन्म 18 दिसंबर 1994 को हुआ था। वैसे मूल रूप से वो गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। विरेन की गिनती देश के सबसे अमीर लोगों में की जाती है।

पढ़ाई-लिखाई

राधिका मर्चेंट ने मुंबई के ही कैथेड्रल, जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की। फिर उन्होंने आईबी डिप्लोमा बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरा किया। इसके बाद राधिका ने न्यूयॉर्क से ग्रैजुएशन की डिग्री ली और भारत वापस लौट आईं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी बचपन के दोस्त हैं। वहीं, राधिका को किताबें पढ़ने के साथ-साथ ट्रेकिंग और स्वीमिंग करना काफी पसंद है। फिल्हाल राधिका अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाती हैं। वो अपने पिता की कंपनी एनकोर हेल्थकेयर में डायरेक्टर का काम संभाल रही हैं। वैसे राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। इसी साल जुलाई में राधिका और अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?