Home Latest News & Updates Rupee vs Dollar: ईरान-अमेरिकी जंग ने बढ़ाई चिंता, रुपये में 32 पैसे की गिरावट; क्या बोले एक्सपर्ट?

Rupee vs Dollar: ईरान-अमेरिकी जंग ने बढ़ाई चिंता, रुपये में 32 पैसे की गिरावट; क्या बोले एक्सपर्ट?

by Amit Dubey 11 June 2026, 10:23 AM IST (Updated 11 June 2026, 11:47 AM IST)
11 June 2026, 10:23 AM IST (Updated 11 June 2026, 11:47 AM IST)
Rupee News

Rupee News: बुधवार को भारतीय करेंसी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार करते हुए बंद हुई थी, लेकिन आज इसमें गिरावट दिखी है. जी हां, गुरुवार को मार्केट खुलते ही भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी दिखी. यह 32 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेड करते हुआ दिखा.

बता दें कि इस गिरावट की वजह पश्चिम-एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जंग शुरू होनी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि दिखी है. इस कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे गिर गया.

95.57 पर कारोबार करते हुए दिखा रुपया

गुरुवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 पर खुला, लेकिन बाद में और गिरकर 95.57 पर आ गया. बुधवार को घरेलू करेंसी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 95.25 पर बंद हुई थी. यह मजबूती भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अत्यधिक अस्थिरता को रोकने और घरेलू मुद्रा में और गिरावट को रोकने के लिए संभावित हस्तक्षेप के बीच देखी गई थी. लेकिन आज फिर से रुपये में गिरावट दिखी है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट और चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी टेक्निकल रिसर्च विभाग के कमोडिटी और करेंसी विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा, “तेल की कीमतों के अलावा, अमेरिकी शेयर बाजारों में और अधिक बिकवाली के बाद रुपये को सुस्त जोखिम भरे माहौल का सामना करना पड़ेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि अमेरिकी मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत तक बढ़ गई, जो तीन साल से अधिक का उच्चतम स्तर है, लेकिन मूल मुद्रास्फीति इंडेक्स में उम्मीद से कम वृद्धि हुई, जिससे निकट भविष्य में फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अपेक्षाएं लगभग अपरिवर्तित रहीं.”

कच्चे तेल के बढ़ते दाम ने बाजार-रुपया को दिया झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग ने भारतीय शेयर बाजार को भी झटका दिया, जिसका असर रुपये पर दिखा. एक्सपर्ट के अनुसार, मार्केट में विदेशी निवेशकों (FIIs) की भारी निकासी, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और डॉलर की मामूली मजबूती ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला है.

जानकारी के अनुसार, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.65 प्रतिशत बढ़कर 94.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 358.54 अंक गिरकर 73,624.64 पर आ गया, जबकि निफ्टी 117 अंक गिरकर 23,098.30 पर पहुंच गया. वहीं, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 2,124.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Stock Market पर दिखा मिडिल ईस्ट तनाव का असर, Sensex-Nifty के धड़ाम होने से बड़ी इन्वेस्टर्स की चिंता

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?