Home Latest News & Updates आफत बनकर आया ‘अर्नब’, आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत, 55000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

आफत बनकर आया ‘अर्नब’, आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत, 55000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

by Neha Singh 28 October 2026, 3:48 PM IST (Updated 28 October 2026, 3:50 PM IST)
28 October 2026, 3:48 PM IST (Updated 28 October 2026, 3:50 PM IST)
Arnab Cyclone Death

Arnab Cyclone Death: NDRF के DIG (ऑपरेशंस) SS सूदन ने बुधवार को बताया कि चक्रवात ‘अरनाब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के निचले और तटीय इलाकों से 55,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है. चक्रवात के असर और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए, सूदन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 39 टीमों को तैनात किया गया है. इनमें वे चार टीमें भी शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को हवाई मार्ग (एयरलिफ्ट) से मौके पर पहुंचाया गया था.

NDRF की 39 टीमें तैनात

DIG ने कहा, “चक्रवात आंध्र प्रदेश में तट से टकराया है. इसका केंद्र यानम के दक्षिण में तटीय क्षेत्र के पास था. जान-माल के नुकसान के संबंध में, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना दी है… कुल 39 NDRF टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें कल एयरलिफ्ट की गई चार टीमें भी शामिल हैं. राज्य सरकार ने NDRF की मदद से कल आंध्र प्रदेश में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया. निचले और तटीय इलाकों से 55,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है.”

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला ‘अर्नब’

सूदन ने बुधवार सुबह 8:30 बजे आंध्र प्रदेश में चक्रवात के तट से टकराने के बाद उसकी तीव्रता के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह चक्रवात अब ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ से कमजोर होकर ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है. उन्होंने कहा, “आज सुबह 8:30 बजे तट से टकराने के बाद, यह ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ से ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है. अगले छह घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है, और उसके बाद यह ‘डीप डिप्रेशन’ में बदल जाएगा.”

150 किमी प्रति घंटा पहुंची हवा की रफ्तार

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ अरनाब बुधवार सुबह 8 बजे तक आंध्र प्रदेश और यानम के तटों पर, बापटला और विशाखापत्तनम के बीच (यानम के दक्षिण-पश्चिम में) तट से टकरा गया. इस दौरान हवा की अधिकतम गति 125–135 किमी प्रति घंटा रही, जबकि हवा के झोंकों की गति 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. X पर एक पोस्ट में, IMD ने बताया कि चक्रवात 28 अक्टूबर को तड़के 2 बजे से सुबह 8 बजे के बीच तट से टकराया और सुबह 8 बजे तक इसका केंद्र पूरी तरह से जमीन के ऊपर आ गया.

हाई अलर्ट पर प्रशासन

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे यह चक्रवात तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था. यह नरसपुर से लगभग 20 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व, यनम से 40 किमी दक्षिण-पश्चिम, काकीनाडा से 60 किमी दक्षिण-पश्चिम, मछलीपट्टनम से 90 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व, गन्नवरम से 120 किमी पूर्व और टुनी से 120 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था.

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बुधवार को बताया कि चक्रवात ‘अरनाब’ को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार को हाई अलर्ट पर रखा गया है. राज्य प्रशासन लोगों की जान बचाने और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है. अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. चक्रवात के कारण समुद्र में उठी तेज लहरों और तटीय कटाव से काकीनाडा के पास उप्पाडा तटीय सड़क को नुकसान पहुंचा है. इस इलाके में संपर्क बहाल करने और तटरेखा को सुरक्षित रखने के लिए मरम्मत और बहाली का काम शुरू कर दिया गया है.

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर: पेड़ उखड़े, सड़के डूबी, भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?