Home Latest News & Updates Stock Market को नीचे ढकेल रही है कच्चे तेल की कीमत, इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दिखा तनाव का असर

Stock Market को नीचे ढकेल रही है कच्चे तेल की कीमत, इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दिखा तनाव का असर

by Preeti Pal 25 August 2026, 10:56 AM IST (Updated 25 August 2026, 11:11 AM IST)
25 August 2026, 10:56 AM IST (Updated 25 August 2026, 11:11 AM IST)
Stock Market को नीचे ढकेल रही है कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दिखा मिडिल ईस्ट तनाव का असर

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 25 अगस्त को कमजोर शुरुआत की. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. इसका असर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दिखाई दिया. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 189 अंक गिरकर 77,180.19 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 82.25 अंक टूटकर 24,136.80 पर आ गया. इसके बाद भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा. एक समय सेंसेक्स 139.96 अंक नीचे 77,235.23 और निफ्टी 66.75 अंक गिरकर 24,162.50 पर ट्रेड कर रहा था.

बाजार की सबसे बड़ी चिंता

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर नहीं है. ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 92.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है. ऐसे में तेल महंगा होने पर महंगाई, कंपनियों की लागत और देश के आयात बिल पर दबाव बढ़ सकता है. इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच तनाव ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है. अमेरिकी प्रशासन ने ईरान पर नए और व्यापक प्रतिबंधों का ऐलान किया है. ये कदम दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा सकता है.

Crude Oil की गर्मी से Stock Market की तेजी पड़ी ठंडी, Sensex-Nifty सपाट पर हुए बंद

इन शेयरों में दिखी हलचल

सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस शामिल रहे. दूसरी तरफ ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे शेयरों में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी पर टीसीएस, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और इंफोसिस जैसे शेयर्स हरे निशान में दिखे. वहीं, एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा कंज्यूमर और अडानी एंटरप्राइजेज पर दबाव रहा.

जारी रह सकती है हलचल

सोमवार को सेंसेक्स 171.72 अंक गिरकर 77,369.11 और निफ्टी 32.95 अंक फिसलकर 24,219.05 पर बंद हुआ था. अब मंगलवार के कारोबार में भी दबाव बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों की कमजोरी, अमेरिका-ईरान तनाव और मासिक एक्सपायरी से जुड़ी पोजिशनिंग की वजह से बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में आज शेयर बाजार का मूड बिल्कुल साफ है. यानी तेजी के बजाय फिलहाल सावधानी का दौर है. निवेशकों के लिए ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की अगली दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

त्योहार से पहले चीनी के दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, चाय से मिठाई तक; सब होगा महंगा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?