Home Latest News & Updates स्कूल की लड़की से दोस्ती पड़ी भारी! दिल्ली में 9वीं के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, 3 नाबालिग आरोपी

स्कूल की लड़की से दोस्ती पड़ी भारी! दिल्ली में 9वीं के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, 3 नाबालिग आरोपी

by Sachin Kumar 5 September 2026, 12:56 PM IST (Updated 5 September 2026, 1:14 PM IST)
5 September 2026, 12:56 PM IST (Updated 5 September 2026, 1:14 PM IST)
Class 9 student stabbed death dispute female friend

Delhi Crime: दिल्ली के नांगलोई इलाके में दिनदहाड़े 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि हत्या करने वाले तीन नाबालिग थे और यह घटना स्कूल की एक लड़की के साथ उसकी दोस्ती को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार की दोपहर को हुई जब 15 वर्षीय लड़का स्कूल से अपने घर की ओर लौट रहा था. उस दौरान लड़के के साथ वह लड़की और कुछ दोस्त भी थे. इस मामले में तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है.

जांघ पर चाकू मारकर तीनों नाबालिग भागे

पुलिस के अनुसार, तीन लड़कों ने उनके ग्रुप को रोका और उसके बाद लड़की से पीड़ित के साथ उसकी दोस्ती के बारे में जानकारी ली. वहीं, थोड़ी देर बहस होने के बाद वह लड़का और उसकी दोस्त की तरफ चल दिए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 15 से 20 मिनट के बाद उन्हीं तीन लड़कों ने उन्हें फिर से रोका और लड़की के साथ लड़के की दोस्ती को लेकर बहस करने लगे. इसी बीच तीनों नाबालिगों में से एक ने लड़के की दाहिनी जांघ पर चाकू मारा और फिर तीनों वहां से भाग गए.

चरित्र पर शक करता था पति, 60 साल की महिला ने कुल्हाड़ी से…, खून से धब्बों से सुलझी मर्डर मिस्ट्री

अस्पताल से मिली पुलिस को PCR कॉल

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:50 बजे नांगलोई पुलिस स्टेशन को सोनिया अस्पताल से एक PCR कॉल मिली. इस कॉल के माध्यम से बताया गया कि चाकू लगने के बाद घायल हुए एक स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इसके बाद मौके पर पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंच गई, जहां पीड़ित के शरीर पर लगभग 3×1.3 इंच का चाकू का घाव मिला. उन्होंने आगे कहा कि बहुत ज्यादा खून बहने से छात्र की मौत हो गई है.

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया मामला

नांगलोई पुलिस स्टेशन में हत्या समेत कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्ट्म के बाद शव पीड़ित के परिवार को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि घटनाओं के क्रम का पता लगाने और चाकू मारने की घटना के पीछे की असल वजह जानने के लिए आगे की जांच चल रही है.

एक झगड़ा और दो जिंदगियां खत्म! मुंबई में नाबालिग पत्नी की हत्या, पति ने भी दी जान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?