Mumbai Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 5 बजे अग्निपाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कालापानी चौकी के पास हुई. बताया जा रहा है कि मोहम्मद एहसान शेख का अपनी पत्नी जन्नत से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि बहस के दौरान एहसान ने जन्नत का गला रेत दिया. इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली.
घरेलू झगड़े की वजह से हुई घटना
पत्नी पर जिस हथियार से हमला किया था उसी से मजदूर ने खुद को भी मारने के लिए किया. अधिकारी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को लेकर नगर निगम के अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. उन्होंने आगे कहा कि मृतक दंपति दिहाड़ी मजदूर थे. साथ ही शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना घरेलू झगड़े की वजह से हुई है. इसी बीच अधिकारी ने बताया कि पुलिस हत्या का मामला और आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया में है.
मजदूर ने अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद मोहम्मद एहसान ने उसी चाकू से अपना गला भी काट लिया. खून से लथपथ एहसान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
चरित्र पर शक करता था पति, 60 साल की महिला ने कुल्हाड़ी से…, खून से धब्बों से सुलझी मर्डर मिस्ट्री
इससे पहले भी राज्य में ऐसी घटना
इससे पहले महाराष्ट्र में 22 जुलाई को एक महिला ने अपनी पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. बताया गया कि उसने यह खौफनाक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके पति उसके लिए साड़ी खरीदने से मना कर दिया था. आरोपित पत्नी ने अपने पति को पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से खूब पीटा और उसके बाद उसने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि उसने साड़ियां न लाने को लेकर हुए घरेलू झगड़े के बाद प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति को पीटा और गला घोंटकर उसकी जान ले ली.
एलपीजी सिलेंडर को बनाया अपना हथियार
वहीं, इसी तरह की घटना 30 मार्च, 2026 को भी हुई थी. दिल्ली के प्रहलादपुर में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पति ने LPG सिलेंडर को अपना हथियार बनाया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि साउथ-ईस्ट दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में घरेलू झगड़े के दौरान एक 32 साल की महिला पर उसके पति ने छोटे LPG सिलेंडर से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान पूनम के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी का नाम सुरेश कुमार है. आरोपी को DDA जनता फ्लैट्स में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
News Source: PTI
