Home Top News Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 और आतंकियों को सेना ने किया ढेर

Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 और आतंकियों को सेना ने किया ढेर

by Live Times 7 July 2024, 1:52 PM IST (Updated 27 June 2026, 1:00 PM IST)
7 July 2024, 1:52 PM IST (Updated 27 June 2026, 1:00 PM IST)
army

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अब तक 6 आतंकी ढेर हो चुके हैं.

07 July, 2024

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मोदेरगाम और चिन्निगम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बीते दिन से मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अब तक 6 आतंकी मारे जा चुके हैं. सेना के अधिकारियों ने कहा कि मोदरगाम मुठभेड़ स्थल से 2 आतंकियों के शव बरामद किए गए, जबकि चिन्निगम मुठभेड़ स्थल से 4 आतंकियों के शव को बरामद हुए. आतंकियों से लड़ते हुए एक विशिष्ट पैरा कमांडो सहित सेना के 2 जवान इस मुठभेड़ में शहीद हो चुके हैं.

दो इलाकों में छिपे हैं आतंकी

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मोदेरगाम और चिन्निगम इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने दोनों इलाकों की घेराबंदी कर दी है और लगातार सर्च अभियान चला रही है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है. इस ऑपरेशन को सेना और जम्मू-कश्मीर के पुलिस जवान संभाल रहे हैं. अभी भी मोदेरगाम और चिन्निगम में कई आतंकियों के छिपे होने की खबर है.

26 जून को हुई थी मुठभेड़

बता दें कि इससे पहले डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?