UP Politics: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की इस ऐतिहासिक जीत ने परिवर्तन की नीव रख दी है. PDA की इस एकजुट ताकत ने आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बदलाव की वह मजबूत नींव रख दी है, जिसे हिलाना अब नामुमकिन है. इस जीत ने साफ संदेश दिया है कि शोषितों, वंचितों और युवाओं का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सपा के साथ है. इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर भी अग्रिम मुहर लगा दी है.
उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है. PDA का जीत का ये बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है. कहा कि वाराणसी की दोनों MLC सीट जीता कर मतदाताओं ने वाराणसी मॉडल को खारिज कर दिया. वाराणसी से सपा के लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है. वहीं सपा की जीत पर कार्यकताओं ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी. डिंपल यादव ने कहा कि यह परिणाम अखिलेश यादव की नीतियों और उनकी लोकप्रियता का नतीजा है.
BJP के पास कोई मुद्दा नहीं
उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि यह चुनाव पूरी तरह से मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा. यह ठोस और वास्तविक मुद्दों की जीत है, जबकि BJP एक ऐसी पार्टी है जिसके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है. समाजवादी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि मैं सेक्टर स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता तथा अपने सभी समर्थकों का दिल से धन्यवाद करती हूं. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस चुनावी गति को बनाए रखें, ताकि राज्य में समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता में लाया जा सके. उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से अपील करती हूं कि इस बड़ी जीत को आगे बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करें कि 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें.
शोषितों, वंचितों और युवाओं का भरोसा सिर्फ सपा के साथ
डिंपल यादव ने कहा कि पार्टी के पांच उम्मीदवारों की जीत PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन की बढ़ती ताकत को दर्शाती है. साथ ही, यह समाज के शोषित और वंचित वर्गों तथा युवाओं का समाजवादी पार्टी में बढ़ता भरोसा भी दिखाती है. PDA की इस एकजुट ताकत ने आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ बदलाव की एक ऐसी मजबूत नींव रखी है, जिसे अब कोई हिला नहीं सकता. डिंपल यादव ने दावा किया कि ये नतीजे पार्टी में जनता के भरोसे को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा कि इस जीत ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी (SP) की संभावनाओं को और मजबूत कर दिया है.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत
यादव ने कहा कि इस शानदार सफलता ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में मिलने वाली एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत पर पहले ही मुहर लगा दी है. अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है. उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि PDA की जीत का यह बढ़ता हुआ कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है. इन चुनावों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुकाबला देखने को मिला. समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक अहम जीत दर्ज की, जहां उनके उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शिक्षक सीट जीती, जबकि आशुतोष सिन्हा ने स्नातक सीट जाती.
सपा-कांग्रेस में जल्द होगा समझौता, UP कांग्रेस प्रभारी ने गठबंधन को लेकर जताई बड़ी उम्मीद
News Source: ANI
