Home Latest News & Updates सब्जी अच्छी नहीं बनी तो पति ने मार दी गोली, फिर ऐसे रचा साजिश का जाल, दिल्ली के टिगरी में निर्मम हत्या

सब्जी अच्छी नहीं बनी तो पति ने मार दी गोली, फिर ऐसे रचा साजिश का जाल, दिल्ली के टिगरी में निर्मम हत्या

by Neha Singh 19 September 2026, 11:01 AM IST
19 September 2026, 11:01 AM IST
Man Killed Wife

Man Killed Wife: दक्षिण दिल्ली के टिगरी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिल्ली के टिगरी इलाके में घर पर हुए झगड़े के बाद एक 31 साल की महिला को उसके पति ने कथित तौर पर गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश ने कथित तौर पर पड़ोसियों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी पूनम ने खुद को गोली मार ली है, लेकिन स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सब्जी बनाने को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस ने बताया कि यह घटना संगम विहार के टिगरी इलाके में कपल के घर पर शाम करीब 7 बजे हुई. कमलेश और पूनम के बीच कथित तौर पर सब्जी बनाने को लेकर बहस हुई, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और उसने कथित तौर पर उसे गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई. इलाके में रहने वालों ने घर के अंदर से तेज आवाज सुनी तो जाकर दरवाजा खटखटाया. कमलेश ने कथित तौर पर कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला.

रोते रहे बच्चे

घर के अंदर मौजूद कपल के तीन बच्चों के भी रोने की आवाज आई, जिसके बाद लोग उससे दरवाजा खोलने के लिए कहते रहे. कमलेश ने काफी देर बाद दरवाजा खोला. पूछने पर उसने आत्महत्या की झूठी कहानी बताई. कमलेश ने पड़ोसियों को बताया कि पूनम ने खुद को गोली मार ली है. हालांकि, कमलेश की बात पर शक होने पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कहा कि महिला की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

गर्भवती महिला की पति ने की हत्या

आए दिन इस तरह की खबरें सुनाई देती हैं. हाल ही में यूपी के हरदोई में सात महीने की गर्भवती महिला को उसके पति ने कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला.  पुलिस ने बताया कि म्योरा गांव में 24 साल की किरण सात महीने की गर्भवती थी. शाम को कथित तौर पर उसका अपने पति विशाल पाल से झगड़ा हुआ. पति ने उसे डंडे से पीटा. किरण को बिलग्राम के एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

दिल्ली में दुष्कर्म के बाद 17 साल की लड़की का कत्ल, खुले मैदान में मिला शव; वारदात में 3 नाबालिग भी शामिल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?