Home Latest News & Updates ‘बहुत कम खिलाड़ियों में उनके जैसे गुण…’ शुभमन गिल ने पढ़े हार्दिक पांड्या के कसीदे, कहा- वह बेहतरीन खिलाड़ी

‘बहुत कम खिलाड़ियों में उनके जैसे गुण…’ शुभमन गिल ने पढ़े हार्दिक पांड्या के कसीदे, कहा- वह बेहतरीन खिलाड़ी

by Sachin Kumar 3 November 2026, 1:29 PM IST
3 November 2026, 1:29 PM IST
Shubman Gill hails star all-rounder Hardik Pandya

Cricket News: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है. उन्होंने हार्दिक को दुर्लभ ऑलराउंडर बताते हुए कहा कि वह बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान देते हैं. गिल ने पांड्या को तेज गेंदबाजी करने वाला बहुमुखी प्रतिभा का धनी खिलाड़ी बताया. उन्होंने कहा कि हार्दिक नई गेंद से लेकर मिडिल और डेथ ओवरों तक शानदार गेंदबाजी करते हैं और कई बार महत्वपूर्ण विकेट भी निकालकर देते हैं. भारतीय कप्तान ने टीम में पांड्या की लंबे समय से अनुपस्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट लगातार उनके संपर्क में है.

जल्दी ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे

गिल ने उम्मीद जताई कि हार्दिक पांड्या जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाएंगे और जल्द ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे. गिल ने मंगलवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच से एक दिन पहले कहा कि हार्दिक एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनमें जो खूबियां वह बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलती है. विश्व क्रिकेट में ऐसे बहुत कम खिलाड़ी है जो इस स्तर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकते हैं.

दुर्भाग्य से आईपीएल के बाद नहीं खेल पाए

उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह आईपीएल के बाद से खेल नहीं पाए हैं. हमारी उनसे कई बार बातचीत हुई है और उन्हें भारत में मैचों को खेलना था. दुर्भाग्य से उसी समय उन्हें कुछ छोटी-मोटी चोटें लग गईं. उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट हो जाएंगे, कुछ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और निकट भविष्य में भारतीय टीम में वापसी करेंगे. पांड्या की वापसी को लेकर एक और झटका उस वक्त लगा जब उनके पैर के निचले हिस्से में चले लग गई.

इंडिया ए में शामिल किया गया

बता दें कि पांड्या को पुदुचेरी में 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले 50 ओवर के मैचों के लिए ‘इंडिया A’ टीम में शामिल किया गया था. उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था. हालांकि, पैर में चोट लगने के बाद उन्हें 15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई. गिल ने यह भी बताया कि दोनों सीरीज के बीच टाइट शेड्यूल होने के कारण वनडे और टेस्ट मैचों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहा है. वह चाहते थे कि विश्व कप के लिए संभावित सभी खिलाड़ी पांचों वनडे मैचों में खेल, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले टेस्ट मैच भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. दूसरी ओर पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू हो रही है. भारत अंतिम दो वनडे मैचों के लिए एक अलग टीम उतारेगा, जिसमें कप्तान शुभमन गिल सहित कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेलेंगे.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, तिलक को मिली कमान और वैभव की भी हुई एंट्री; देखें स्क्वाड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?