Home सांस्कृतिक पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद गीता पाठ की शुभकामना दी!

पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद गीता पाठ की शुभकामना दी!

by Live Times 24 December 2023, 4:26 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:11 PM IST)
24 December 2023, 4:26 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:11 PM IST)
पीएम ने श्रीमद्भगवद गीता पाठ की शुभकामना दी, कोलकाता में आयोजित लोक गाथा गीता पाठ कार्यक्रम

24 दिसंबर 2023

कोलकाता में आयोजित ‘लोक गाथा गीता पाठ’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में आयोजित ‘लोक गाथा गीता पाठ’ कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए विशाल जनसमूह की ओर से श्रीमद्भगवद गीता का पाठ करने से न सिर्फ सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा बल्कि देश की विकास यात्रा में ऊर्जा का संचार भी होगा। गौरतलब है कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में कार्यक्रम के दौरान लगभग एक लाख लोग सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद गीता का पाठ करने के लिए जुटे हैं।

प्रधानमंत्री ने श्रीमद्भगवद गीता के बारे में क्या कहा ?

  • भारतीय विचारों और संस्कृति में श्रीमद्भगवद गीता के बताए मार्गों के बहुलवाद की भूमिका को रेखांकित किया।
  • श्रीमद्भगवद गीता के बताए मार्गों का बहुलवाद भारतीय विचारों और संस्कृति के लिए सर्वोत्कृष्ट है।
  • श्रीमद्भगवद गीता व्यापक ज्ञान और सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रदान करने वाला एक व्यावहारिक मार्गदर्शक है।

    श्रीमद्भगवद गीता जीवन की चुनौतियों से निपटने में आपके हाथ में मौजूद एक सूत्र के रूप में भी काम करती है।
  • पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को घोषणा की थी कि मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?