Home Top News पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के PM बालेनद्र शाह, सोमवार को मोदी से करेंगे मुलाकात

पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के PM बालेनद्र शाह, सोमवार को मोदी से करेंगे मुलाकात

by Sanjay Kumar Srivastava 22 November 2026, 5:54 PM IST
22 November 2026, 5:54 PM IST
पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह, सोमवार को मोदी से करेंगे मुलाकात

Nepal PM: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह अपनी पहली भारत यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे. वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया. शाह सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करेंगे. शाह और मोदी के बीच होने वाली बैठक से आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है. बातचीत के बाद दोनों प्रधानमंत्री नेपाल में कई परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. इस दौरान ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं.

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई गति

दोनों पक्ष द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे. भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार, पारगमन (ट्रांजिट) और निवेश साझेदार है. साथ ही नेपाल को भारतीय बाजार में बिना किसी शुल्क के पहुंच प्राप्त है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का नई दिल्ली में राजकीय यात्रा पर आने पर हार्दिक स्वागत है. यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चली आ रही बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने का एक अवसर है.

विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत है भारत

भारत, नेपाल के निर्यात का सबसे बड़ा गंतव्य भी है, जहां नेपाल के कुल वस्तु निर्यात का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा जाता है. नेपाल में विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत भी भारत ही है. देश को मिलने वाले कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का लगभग एक-तिहाई हिस्सा भारत से आता है. दोनों देशों ने एक व्यापक विकास साझेदारी विकसित की है, जो उनके द्विपक्षीय संबंधों के मुख्य स्तंभों में से एक है. इसके तहत कई परियोजनाएं चल रही हैं. वर्ष 2025-26 में भारत को बिजली निर्यात करने से नेपाल को लगभग 1800 करोड़ नेपाली रुपयों की कमाई हुई. भारत और नेपाल के बीच ऊर्जा क्षेत्र में भी एक मजबूत साझेदारी है. इसमें दीर्घकालिक आपूर्ति समझौता, पड़ोसी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है.

रक्सौल-काठमांडू रेलवे लिंक पर होगी बात

कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दोनों पक्ष नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे, जैसे कि रक्सौल-काठमांडू रेलवे लिंक. इससे सीमा पार यात्रियों और माल की आवाजाही के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं. सोमवार को अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की जाएगी. यह रामायण परंपरा से जुड़े दो सबसे पवित्र केंद्रों को आपस में जोड़ेगी. इस क्षेत्र में भारत के व्यापक रणनीतिक हितों के लिहाज से नेपाल बहुत महत्वपूर्ण है. दोनों देशों के नेताओं ने अक्सर अपने पुराने ‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते का जिक्र किया है. चारों तरफ से जमीन से घिरे नेपाल को माल और सेवाओं के परिवहन के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर रहना पड़ता है. नेपाल की समुद्र तक पहुंच भारत के जरिए ही है और वह अपनी जरूरत का ज्यादातर सामान भारत से या भारत के रास्ते ही मंगाता है.

22 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, व्यापार, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?