Home सांस्कृतिक प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों से किया संवाद  

प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों से किया संवाद  

by Live Times 25 December 2023, 5:29 PM IST (Updated 26 July 2025, 4:00 PM IST)
25 December 2023, 5:29 PM IST (Updated 26 July 2025, 4:00 PM IST)
पीएम ने ईसाई समुदाय के लोगों से किया संवाद

25 दिसंबर 2023

ईसाई समुदाय के योगदान को देश गर्व से स्वीकार करता है

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिसमस के दिन अपने आवास पर ईसाई समुदाय के लोगों से संवाद किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता ना रहे। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के लोगों तक, विशेषकर गरीबों और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री की बड़ी बातें

देश क्रिश्चियन समुदाय के योगदान को गर्व से स्वीकार करता है।

ईसाई समुदाय ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ईसाई समुदाय के कई विचारक इसमें शामिल थे।

स्टीफंस कॉलेज के सुशील कुमार रुद्र के बारे में महात्मा गांधी ने बताया था कि असहयोग आंदोलन की प्रेरणा उन्हीं की छत्रछाया में प्राप्त हुई थी।

ईसाई समुदाय ने समाज को दिशा देने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाज सेवा में यह समुदाय बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है।

गरीब और वंचितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज भी पूरे भारत में ईसाई समुदाय के संस्थान बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।

मत्स्य पालन मंत्रालय बनाए जाने की ईसाई समुदाय ने सार्वजनिक रूप से सराहना की थी और उनका सम्मान भी किया था।

ईसा मसीह का जीवन संदेश करुणा और सेवा पर केंद्रित था और उन्होंने एक समावेशी समाज के लिए काम किया जहां न्याय सभी के लिए हो।

ये मूल्य उनकी सरकार की विकास यात्रा में ‘मार्गदर्शक’ के रूप में काम कर रहे हैं।

हिंदी दर्शन के स्रोत माने जाने वाले उपनिषदों ने भी बाइबिल की तरह पूर्ण सत्य को साकार करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?