Ayush Sharma Threat: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ई-मेल आया है. मेल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है.
12 February, 2026
सलमान खान के बाद बॉलीवुड के दूसरे एक्टर्स के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरा मंडराने लगा है. अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ई-मेल आया है. पुलिस ने बताया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को कथित तौर पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है. यह खबर एक्टर रणवीर सिंह को WhatsApp पर धमकी मिलने के कुछ समय बाद आई है.
बिश्नोई गैंग के नाम से आया मेल
पुलिस ने बुधवार को बताया कि शर्मास को ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर है. एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि कोई फॉर्मल शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने शर्मा को मिले धमकी भरे ईमेल के संबंध में जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच के अधिकारी यह वेरिफाई कर रहे हैं कि ईमेल असली था या किसी ने शरारत की थी. शुरुआती जांच में पाया गया कि आयुष शर्मा को भेजा गया धमकी भरा ईमेल प्रोटॉन ईमेल के ज़रिए भेजा गया था. प्रोटॉन ईमेल अपनी हाई सिक्योरिटी और एन्क्रिप्शन के लिए जाना जाता है, जिससे भेजने वाले की पहचान का पता लगाना मुश्किल हो जाता है.

रणवीर सिंह को भी मिली धमकी
एक दिन पहले एक्टर रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप पर एक अनजान व्यक्ति से वॉइस नोट के ज़रिए धमकी दी धी. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को शक है कि रणवीर को एक्सटॉर्शन के मकसद से दी गई धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हो सकते हैं. धमकी देने वाले ने वॉइस नोट में एक करोड़ रुपए की मांग की थी. पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल रणवीर सिंह की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एक्टर के घर के बाहर कड़ा पहरा कर दिया गया है.
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग
पिछले हफ्ते, मुंबई के जुहू इलाके में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग की खबर सामने आई थी. एक अनजान शूटर ने रोहित शेट्टी के घर पर पांच राउंड फायरिंग की थी. हालांकि रोहित शेट्टी पूरी तरह से सुरक्षित हैं. फायरिंग का मकसद रोहित को डराना माना जा रहा है. इससे पहले सलमान खान के घर पर भी कई बार फायरिंग हो चुकी है. इन सभी हमलों के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों का नाम सामने आया है.
News Source: PTI
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh को मिली धमकी, Dhurandhar स्टार की सिक्योरिटी हुई टाइट; मुंबई पुलिस ने संभाला मोर्चा
