Home Latest News & Updates UP में नए गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन : 26 नवंबर की महारैली से सियासी संदेश देंगे चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी

UP में नए गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन : 26 नवंबर की महारैली से सियासी संदेश देंगे चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी

by Live Times Admin 21 November 2026, 4:29 PM IST
21 November 2026, 4:29 PM IST
UP में नए गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: 26 नवंबर की महारैली से सियासी संदेश देंगे चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर एक नए राजनीतिक समीकरण की ताकत दिखाई देने वाली है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के बैनर तले लखनऊ के माता रमाबाई आंबेडकर मैदान में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी. इस महारैली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं.

बहुजन, पिछड़े, दलितों की आवाज होगी बुलंद

संविधान दिवस पर आयोजित होने वाली इस महारैली को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए गठबंधन की ताकत और राजनीतिक प्रभाव दिखाने के मंच के रूप में देखा जा रहा है. दोनों दलों के नेता इस मंच से बहुजन, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने की तैयारी में हैं. ऐसे में लखनऊ की इस रैली पर प्रदेश की राजनीति की निगाहें टिकी रहेंगी.

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष शशि भूषण शाका ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में महारैली आयोजित होगी. इसमें संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, रोजगार और आरक्षण जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि वंचित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया जाएगा.

गठबंधन की ताकत दिखाने की कोशिश

आजाद समाज पार्टी और AIMIM के बीच बने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’के लिए यह महारैली राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है. एक तरफ चंद्रशेखर आजाद बहुजन राजनीति के मुद्दों को धार देने की कोशिश करेंगे तो दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी से अल्पसंख्यक राजनीति का संदेश भी सामने आएगा. दोनों नेताओं की संयुक्त मौजूदगी से गठबंधन अपनी राजनीतिक ताकत और जनाधार का प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा.

2027 के सियासी समीकरणों पर भी नजर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियों के बीच इस गठबंधन की सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महारैली के मंच से उठने वाले मुद्दे, नेताओं के राजनीतिक संदेश और जुटने वाली भीड़ यह संकेत दे सकती है कि ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ प्रदेश की राजनीति में किस तरह अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है. अब देखना होगा कि संविधान दिवस की यह महारैली आगामी सियासी समीकरणों को कितना प्रभावित करती है.

कांग्रेस से दूरी और SP से नजदीकी : अखिलेश यादव से मिले AAP सांसद संजय सिंह, गठबंधन की अटकलें तेज

  • गोरखपुर से हरेंद्र दुबे की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?