Home Latest News & Updates Stock Market ने किया खुश! 9 महीने के हाई पर Sensex-Nifty, इन शेयरों ने लगाई जोरदार छलांग

Stock Market ने किया खुश! 9 महीने के हाई पर Sensex-Nifty, इन शेयरों ने लगाई जोरदार छलांग

by Preeti Pal 21 November 2026, 3:14 PM IST
21 November 2026, 3:14 PM IST
Stock Market ने किया लोगों को खुश! 9 महीने के हाई पर Sensex-Nifty, बैंकिंग शेयरों ने लगाई जोरदार छलांग

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए कारोबारी हफ्ता काफी शानदार रहा. बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी और विदेशी निवेशकों के लगातार भरोसे के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने 9 महीने का हाई लेवल छू लिया. 20 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में दोनों बड़े इंडेक्स लगातार चौथे वीक बढ़त के साथ बंद हुए. इस बीच बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा. इसकी वजह से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान रही. हफ्ते के दौरान BSE सेंसेक्स 2.85 प्रतिशत चढ़कर 83,919.71 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,800.60 अंक पर पहुंच गया. दोनों इंडेक्स का ये लेवल पिछले नौ महीनों में सबसे हाई रहा.

विदेशी निवेशकों का पैसा

शेयर बाजार की तेजी में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII का बड़ा योगदान रहा. एक्सचेंज के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने हफ्ते के सभी 5 कारोबारी दिनों में खरीदारी की. इस दौरान उन्होंने कुल 32,646.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. शुक्रवार को उनकी खरीदारी सबसे ज्यादा रही, जब उन्होंने 10,308.42 करोड़ रुपये के शेयरों की नेट खरीदारी की. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने हफ्ते के दौरान 12,698.39 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. यानी घरेलू निवेशकों की बिकवाली के बावजूद विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी.

Gold-Silver खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! कीमतों में भारी गिरावट, जानें दोनों का ताजा भाव

बैंकिंग शेयरों में चमक

इस हफ्ते बैंकिंग सेक्टर बाजार का स्टार बना रहा. निफ्टी बैंक इंडेक्स में 5.90 प्रतिशत की तेजी आई. वहीं, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 6.72 प्रतिशत चढ़ा. सरकारी और प्राइवेट बैंकों के शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में हफ्ते के दौरान 7.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, एक्सिस बैंक का शेयर 8.64 प्रतिशत उछला. सरकारी बैंकों की तेजी को वित्त मंत्रालय के आंकड़ों से भी सपोर्ट मिला. मंत्रालय के मुताबिक, सरकारी बैंकों का संयुक्त नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 16.9 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 1,09,540 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसके अलावा हेल्थकेयर सेक्टर में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. मैक्स हेल्थकेयर के शेयर 14.1 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 7.9 प्रतिशत चढ़े. शुक्रवार को दोनों शेयरों में तेजी आई, क्योंकि मैक्वेरी ने इनके शेयरों की रेटिंग बेहतर की थी.

रुपया और कच्चा तेल

हफ्ते के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 157 पैसे मजबूत होकर 92.67 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.4 प्रतिशत गिरकर 92.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. दिलचस्प बात ये रही कि एशियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए. जापान को छोड़कर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के MSCI इंडेक्स में हफ्ते के बीच 8.5 प्रतिशत की गिरावट आई. AI से जुड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा, लेकिन भारतीय बाजार ने अपनी अलग मजबूती दिखाई.

News Source: ANI

गिरे Gold-Silver के दाम, 1 साल का सबसे निचला भाव; खरीदने का मौका या और सस्ता होगा सोना?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?