Home Top News बदलता गोरखपुर : मुंबई की चौपाटी और गोवा जैसा नजारा, पर्यटकों को लुभा रहा नौकायन विहार

बदलता गोरखपुर : मुंबई की चौपाटी और गोवा जैसा नजारा, पर्यटकों को लुभा रहा नौकायन विहार

by Live Times Admin 21 November 2026, 5:52 PM IST
21 November 2026, 5:52 PM IST
बदलता गोरखपुर : मुंबई की चौपाटी और गोवा जैसा नजारा, पर्यटकों को लुभा रहा गोरखपुर का नौकायन विहार

Gorakhpur Tourism: एक तरफ खूबसूरत झील, दूसरी तरफ बोटिंग का रोमांच, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का स्वाद और शाम होते ही हजारों लोगों की चहल-पहल. यह नजारा किसी मुंबई या गोवा के पर्यटन स्थल का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के नौकायन विहार का है. यहां आने वाले पर्यटक न सिर्फ इसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि साफ-सफाई और बेहतर माहौल को भी बदलाव की बड़ी तस्वीर बता रहे हैं. कभी शाम होते ही वीरान रहने वाला यह इलाका आज हजारों लोगों की मुस्कान और रोजगार का केंद्र बन चुका है. कभी अपराध और बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में रहने वाला गोरखपुर आज पर्यटन के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.

बोटिंग और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से गुलजार हुई शाम

2017 के बाद बदले गोरखपुर की तस्वीर अब दूर-दराज के पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है. शहर का नौकायन विहार लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है. यहां की खूबसूरती देखकर पर्यटक इसकी तुलना मुंबई की जुहू चौपाटी और गोवा के समुद्री पर्यटन स्थलों से कर रहे हैं. नेपाल से लेकर देश के अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले पर्यटक यहां की खूबसूरती, साफ-सफाई और लोगों के व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं. झील का मनमोहक नजारा, रंग-बिरंगी रोशनी और पर्यटकों की उमड़ती भीड़. शाम होते ही यह पर्यटन स्थल किसी बड़े महानगर के पर्यटन केंद्र जैसा नजर आने लगता है. यहां कोई बोटिंग का आनंद ले रहा है तो कोई फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का स्वाद चख रहा है.

देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना नौकायन केंद्र

नौकायन विहार की खूबसूरती और साफ-सफाई पर्यटकों को खासा प्रभावित कर रही है. नेपाल से घूमने पहुंचे विमल थापा और नकुल थापा ने यहां की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की. उनका कहना था कि पिछले एक साल से गोरखपुर के नौकायन विहार आने की योजना बना रहे थे. आज यहां पहुंचने का मौका मिला तो जैसा सुना था, उससे कहीं बेहतर देखने को मिला. मुंबई की जुहू चौपाटी की तरह ही गोरखपुर का यह पर्यटन स्थल भी आकर्षक है. यहां की साफ-सफाई और स्थानीय लोगों का व्यवहार काफी सराहनीय है. सबसे बड़ा बदलाव इस पर्यटन स्थल की शाम की रौनक में देखने को मिल रहा है.

पर्यटन से मिला हजारों को रोजगार

एक समय था जब 2017 से पहले शाम पांच बजे के बाद इस इलाके में आने से लोग कतराते थे, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. शाम ढलते ही हजारों की संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं. रोशनी से जगमगाता नौकायन विहार लोगों के लिए मनोरंजन का बड़ा केंद्र बन गया है. नौकायन विहार सिर्फ पर्यटन का केंद्र ही नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आजीविका का साधन भी बन चुका है. यहां छोटी-बड़ी दुकानें, खानपान के स्टॉल और अन्य कारोबार से जुड़े लोग रोजगार हासिल कर रहे हैं. पर्यटक भी यहां जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों के चेहरे पर बढ़ते कारोबार की खुशी साफ दिखाई देती है.

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की ये 5 जगहें बना देंगी आपकी छुट्टियां यादगार

  • गोरखपुर से हरेंद्र दुबे की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?