Home मनोरंजन Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद बढ़ाई गई Salman Khan की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ जैकेट में तैनात पुलिस

Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद बढ़ाई गई Salman Khan की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ जैकेट में तैनात पुलिस

by Preeti Pal 19 October 2026, 1:41 PM IST
19 October 2026, 1:41 PM IST
Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद बढ़ाई गई Salman Khan के घर की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ जैकेट में तैनात पुलिस

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने मुंबई में हड़कंप मचा दिया है. रविवार शाम जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक्टर की कार को निशाना बनाया. इस घटना के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. वहीं, आरोपियों की तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें गुजरात तक पहुंच गई हैं.

टाइगर की कार पर फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे. इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं. इस हमले में एक्टर को सीधे गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी मिली है. डीसीपी मोहित गर्ग ने पुष्टि की कि हमलावरों ने टाइगर की कार को उस समय निशाना बनाया, जब वो क्लब से बाहर निकल रहे थे.

सलमान के घर के बाहर सुरक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. सलमान खान के बांद्रा वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. घर के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और पुलिस वाहन तैनात किए गए हैं. इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर भी फायरिंग हुई थी.

पल्सर से आए, ट्रेन से भागे.., टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों की बाइक जब्त, चश्मदीद ने बताई डिटेल्स

रेकी कर रहे थे हमलावर?

जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, हमलावरों को टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की जानकारी थी. बताया जा रहा है कि एक्टर हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे. पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया.

गुजरात तक की तलाश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी की तरफ भागे. बताया जा रहा है कि उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ी और फिर बोरीवली की तरफ जाने वाली ट्रेन पकड़ ली.
जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी इसके बाद गुजरात भाग गए. मुंबई क्राइम ब्रांच की तीन से चार टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

टाइगर से मिले शिंदे

घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे. शिंदे के मुताबिक, बारूद और कांच के टुकड़ों से एक्टर के बाएं हाथ में चोट आई है. घटना से टाइगर और उनकी मां आयशा श्रॉफ काफी परेशान हैं. शिंदे ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. साथ ही कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आरोपियों के खिलाफ FIR

मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 लगाई गई हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है. इस घटना के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

News Source: ANI

Tiger Shroff से Salman Khan तक, जब गोलियों की आवाज से दहली बॉलीवुड की दुनिया

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?