Bandhani Fashion Trends: त्योहारों का मौसम आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है कि इस बार ऐसा क्या पहनें, जो ट्रेडिशनल भी लगे और स्टाइलिश भी? अगर आप भी दिवाली पार्टी, पूजा या किसी फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट ढूंढ़ रही हैं, तो बांधनी फैशन आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. राजस्थान और गुजरात की पहचान बन चुकी बांधनी अब सिर्फ साड़ी और दुपट्टों तक नहीं है. बॉलीवुड की हसीनाएं इसे लहंगे, गाउन और डिजाइनर आउटफिट्स में पहनकर नया फैशन ट्रेंड सेट कर रही हैं.

क्यों खास है बांधनी फैशन?
बांधनी को बांधेज भी कहा जाता है. इसका नाम संस्कृत के ‘बंध’ शब्द से निकला है, जिसका मतलब होता है बांधना. इस ट्रेडिशनल आर्ट में कपड़े को छोटी-छोटी गांठों में बांधकर रंगा जाता है, जिससे खूबसूरत डिजाइन बनते हैं. इनमें बिंदियां, फूल, हाथी और ज्योमेट्रिक पैटर्न होते हैं. बांधनी का इतिहास काफी पुराना है. इसकी झलक अजंता की गुफाओं और जैन पांडुलिपियों की चित्रकारी में भी मिलती है. पहले गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र की अमीर महिलाएं गज्जी सिल्क पर बनी बांधनी पहनती थीं. आज यह कॉटन, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे फैब्रिक में भी मिलती है.

ईशा अंबानी का रॉयल लुक
अगर आप किसी खास फंक्शन में रॉयल लुक चाहती हैं, तो ईशा अंबानी का रानी पिंक बांधनी गाउन शानदार इंस्पिरेशन है. रॉबर्टो कवाली के इस डिजाइनर आउटफिट में भारतीय कारीगरी और इटैलियन फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन दिखता है. हॉल्टर नेक गाउन पर डायमंड शेप डिजाइन और पैस्ले मोटिफ्स थेच इसकी खासियत पीछे लगी लंबी ड्रेप थी, जिसने दुपट्टे की जगह ली. ईशा ने इस लुक को डायमंड शेप ईयररिंग्स के साथ पूरा किया.

दुल्हनें नहीं चाहतीं पुराना मेकअप! लाल लिपस्टिक से ग्रीन आईशैडो तक, बदला शादी का फैशन
अनन्या पांडे का लहंगा
अगर आपकी दोस्त या बहन की शादी है, तो अनन्या पांडे का बांधनी लहंगा आपके लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन हो सकता है. डिजाइनर अनीता डोंगरे के इस लहंगे में हल्की स्कर्ट, गोटा-पट्टी वर्क और खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला वी नेक ब्लाउज था. इस तरह का आउटफिट पहनकर आप स्टाइलिश दिखने के साथ आसानी से डांस भी कर सकती हैं.जूलरी में बड़े चांदबाली ईयररिंग्स या माथापट्टी के साथ आप लुक को और अट्रैक्टिव बना सकती हैं.

करीना कपूर का सूट
हाल ही में करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंची थीं. इस शो के लिए उन्होंने लाल रंग का बांधनी सूट पहना था. करीना का बांधनी सूट लुक उन महिलाओं के लिए शानदार है, जिन्हें ट्रेडिशनल और कंफर्टेबल स्टाइल पसंद है. करीना ने इस सूट को मैचिंग दुप्प्टा, लाइट मेकअप और माथे पर छोटी बिंदी लगातर स्टाइल किया.

कम बजट में सेलिब्रिटी जैसा लुक?
जरूरी नहीं कि खूबसूरत बांधनी आउटफिट के लिए हजारों रुपये खर्च किए जाएं. आप सिंपल बांधनी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं. वहीं, प्लेन कुर्ते के साथ रंगीन बांधनी दुपट्टा भी शानदार लगेगा. ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ियां, छोटी बिंदी और जूतियों के साथ आपका फेस्टिव लुक परफेक्ट बन सकता है. तो इस फेस्टिव सीजन अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें ट्रेडिशन भी हो और मॉडर्न फैशन का तड़का भी, तो बांधनी को अपने वार्डरोब में जरूर जगह दें.
इस फेस्टिव सीजन गहनों से बढ़ाएं स्टाइल, ब्रोच से लेकर सिल्वर जूलरी तक छाए हुए हैं ये 5 नए ट्रेंड्स
