Home मनोरंजन 60 की उम्र में भी कुंवारे Salman Khan को चाहिए बच्चे! शादी के फैसले पर कही दिल की बात

60 की उम्र में भी कुंवारे Salman Khan को चाहिए बच्चे! शादी के फैसले पर कही दिल की बात

by Preeti Pal 15 October 2026, 1:14 PM IST
15 October 2026, 1:14 PM IST
60 की उम्र में भी कुंवारे Salman Khan को चाहिए बच्चे! शादी के फैसले पर 'भाईजान' ने पहली बार कही दिल की बात

Salman Khan Marriage and Kids: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी कब होगी? ये सवाल पिछले कई सालों से उनके फैंस के दिमाग में घूम रहा है. सलमान की उम्र 60 साल हो चुकी है, लेकिन शादी को लेकर उनका अंदाज आज भी वही है. अब एक्टर ने करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी शादी, सिंगल लाइफ और पिता बनने की इच्छा पर खुलकर बात की है. सलमान ने साफ कहा कि उन्हें शादी नहीं करने का कोई पछतावा नहीं है, लेकिन वो फ्यूचर में अपने बच्चे जरूर चाहते हैं.

सलमान ने खोले दिल के राज

सलमान खान ‘कॉफी विद करण’ के नौवें और आखिरी सीजन के पहले मेहमान बने. ये शो बुधवार से जियोहॉटस्टार के पीकॉक हब पर शुरू हुआ. करण जौहर के साथ बातचीत में सलमान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए. शादी से लेकर अकेलेपन, दोस्ती और बच्चों तक, भाईजान ने हर सवाल का जवाब अपने खास अंदाज में दिया. शो की शुरुआत में करण ने आमिर खान की तीसरी शादी का जिक्र किया. इस पर सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो आमिर के लिए खुश हैं. लेकिन जब करण ने उनकी शादी के बारे में पूछा, तो सलमान ने बड़े आराम से जवाब दिया, ‘मैं ठीक हूं.’

‘वर्जिन हूं’ वाले बयान पर भी बोले

करण जौहर ने सलमान को साल 2014 में दिया उनका फेमस बयान भी याद दिलाया. उस टाइम सलमान ने खुद को वर्जिन बताया था. करण ने दोबारा वही सवाल पूछा तो सलमान हंस पड़े. उन्होंने बताया कि तब ऐसा कहने का मतलब सिर्फ इतना था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करना चाहते थे. सलमान के मुताबिक, वो कभी अपने रिश्तों को पब्लिक नहीं करना चाहते. उन्हें हमेशा लगता था कि जिस इंसान के साथ आज उनका रिश्ता है, जरूरी नहीं कि वही जिंदगीभर साथ रहे.

500 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार अजय देवगन की Drishyam 3, 11वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

आज भी याद पिता की सीख

सलमान ने अपने पिता और फेमस राइटर सलीम खान की एक पुरानी सलाह भी शेयर की. सलमान ने बताया कि उनके पिता कहते थे कि प्राइवेट लाइफ बेडरूम की तरह होती है और लिविंग रूम पूरी दुनिया की तरह. जो बातें आप सबके सामने कह सकते हैं, वही सार्वजनिक रूप से कहें. लेकिन बेडरूम की बातें लिविंग रूम तक नहीं आनी चाहिए. सलमान ने बताया कि वो बचपन से ही इस सोच को मानते आए हैं.

शादी नहीं की, पर बच्चे चाहिएं

बातचीत में करण जौहर ने अकेलेपन का जिक्र किया. इस पर सलमान ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी जिंदगी में मां और दो प्यारे बच्चे हैं. आपको बता दें कि करण जौहर जुड़वां बच्चों यश और रूही के पिता हैं. वहीं, जब करण ने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें अपने बच्चे नहीं होने की कमी महसूस होती है, तो एक्टर ने जवाब दिया कि वो फ्यूचर में जरूर पिता बनना चाहेंगे. सलमान ने कहा कि शादी नहीं करना उनका अपना फैसला है. इसके लिए वो किसी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. साथ ही वो अपने फैसले से खुश हैं.

शाहरुख, आमिर और अक्षय की सक्सेस

सलमान ने अपनी पीढ़ी के सुपरस्टार्स शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की सक्सेस पर भी बात की. उन्होंने कहा कि सभी कलाकार आज भी अपने काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. वो घर से निकलकर सेट पर जाना और अच्छा काम करना चाहते हैं. सलमान के मुताबिक, कभी फिल्में सफल होती हैं और कभी नहीं, लेकिन काम करने का जुनून बना रहता है. फिलहाल भाईजान ने शादी को लेकर अपना इरादा साफ कर दिया है. वो सिंगल रहकर खुश हैं, लेकिन पिता बनने का सपना अब भी उनके दिल में है.

एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, प्रदर्शन करने पर मुंबई पुलिस का एक्शन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?