Home मनोरंजन 500 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार अजय देवगन की Drishyam 3, 11वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

500 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार अजय देवगन की Drishyam 3, 11वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

by Preeti Pal 13 October 2026, 12:50 PM IST
13 October 2026, 12:50 PM IST
500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने को तैयार अजय देवगन की Drishyam 3, 11वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

Drishyam 3 Collection: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के 11 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब अजय देवगन की ये फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के काफी करीब पहुंच गई है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 489.74 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

अजय देवगन का जलवा

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ यानी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के 11वें दिन सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. आमतौर पर वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है. हालांकि, ‘दृश्यम 3’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. इस फिल्म ने 10वें दिन रविवार को 22.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. उस दिन देशभर में फिल्म के 14,872 शो चलाए गए थे.

भारत में ताबड़तोड़ कमाई

‘दृश्यम 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में 315.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म को ऑडियन्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 11वें दिन विदेशी बाजारों से फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल कलेक्शन 111.50 करोड़ रुपये हो गया है.

Saif Ali Khan का इंस्टाग्राम डेब्यू! सबसे पहले इसे किया फॉलो, ये स्टार अब भी सोशल मीडिया से दूर

500 करोड़ से बस इतनी दूर

अजय देवगन की फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 489.74 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. अब फिल्म को 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 10.26 करोड़ रुपये की जरूरत है. अगर फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रहती है, तो जल्द ही ये 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. अब बात करें स्टार कास्ट की तो, अजय देवगन के साथ फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं. अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में हैं. वहीं, हमेशा की तरह जयदीप अहलावत की एक्टिंग भी लोगों का ध्यान खींच रही है. अजय और जयदीप के अलावा फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज और इशिता दत्ता भी हैं.

इस बार की कहानी

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है. खास बात ये है कि इस बार फिल्म की कहानी पूरी तरह नई है. पिछली दोनों फिल्मों की तरह ये मलयालम फिल्म की कहानी पर नहीं बनी. फिल्म को पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट 31 जुलाई, 2015 को रिलीज हुआ था. दूसरा पार्ट 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आया था. अब तीसरे पार्ट की शानदार कमाई ने साबित कर दिया है कि विजय सालगांवकर की कहानी को लेकर फैंस की दिलचस्पी अब भी बरकरार है.

Koffee With Karan में ‘भाईजान’ की एंट्री! खोलेंगे दिल के राज, जानें कब और कहां देखें आखिरी सीजन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?