Bollywood Movies on True Stories: बॉलीवुड में प्यार, एक्शन और रोमांस की कहानियां तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी किसी फिल्मी राइटर के दिमाग की उपज नहीं, बल्कि हमारी असली दुनिया से निकलकर आती है. इन कहानियों में कहीं स्ट्रगल करके सक्सेस हासिल करने का जुनून है, तो कहीं इंसाफ के लिए लंबी लड़ाई. कुछ फिल्में देश के इतिहास के दर्दनाक पन्नों को सामने लाती हैं, तो कुछ ऐसी घटनाओं की याद दिलाती हैं, जिन्होंने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया था. खास बात ये है कि इन फिल्मों में कई बड़े स्टार्स ने ऐसे किरदार निभाए, जो असल जिंदगी के लोगों से इंस्पायर हैं. ऐसे में अगर आप भी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो इन 7 फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
12th फेल, जियोहॉटस्टार
विक्रांत मैसी की ये फिल्म उन लोगों के लिए किसी मोटिवेशनल डोज से कम नहीं है, जो जिंदगी में असफलता से घबरा जाते हैं. विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर है. 12वीं में फेल होने के बाद भी मनोज हार नहीं मानते. वो दिल्ली आकर UPSC की तैयारी करते हैं और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपना सपना पूरा करने में जुटे रहते हैं. फिल्म बताती है कि असफलता मंजिल का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत भी हो सकती है.
द कश्मीर फाइल्स, ZEE5
विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके दर्दनाक इतिहास को पर्दे पर दिखाती है. कहानी कृष्णा पंडित के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने परिवार के पास्ट के बारे में कई सवालों के जवाब ढूढ़ने पड़ते हैं. फिल्म में डर और अपना घर छोड़ने की मजबूरी को शानदार तरीके से दिखाया गया है.
मिशन मंगल, जियोहॉटस्टार
अक्षय कुमार और विद्या बालन की ये फिल्म भारत के मंगलयान मिशन पर है. कहानी ISRO के वैज्ञानिकों की है, जो कम संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद भारत को मंगल ग्रह तक पहुंचाने का सपना पूरा करते हैं. फिल्म में तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन भी हैं. ये कहानी दिखाती है कि टीमवर्क और मेहनत से मुश्किल से मुश्किल काम भी किया जा सकता है.
Ramayana पर छिड़ी नई जंग! रणबीर-यश की फिल्म पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें अदालत में क्या हुआ?
तलवार, नेटफ्लिक्स
अगर आपको मिस्ट्री और क्राइम थ्रिलर पसंद हैं, तो इरफान खान की ‘तलवार’ जरूर देखें. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2008 के नोएडा डबल मर्डर केस पर है. इसमें आरुषि तलवार और उनके नौकर हेमराज के मर्डर की जांच दिखाई गई है.
बाटला हाउस, अमेजन प्राइम वीडियो
जॉन अब्राहम की ये फिल्म 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर है. इसमें ACP संजीव कुमार यादव का किरदार दिखाया गया है, जो पुलिस कार्रवाई के बाद उठे सवालों और आलोचनाओं का सामना करते हैं. फिल्म में राजनीतिक दबाव, मीडिया की बहस और एक पुलिस ऑफिसर की पर्सनल लाइफ के स्ट्रगल को दिखाया गया है.
नो वन किल्ड जेसिका, अमेज़न प्राइम वीडियो
रानी मुखर्जी और विद्या बालन की ये फिल्म जेसिका लाल मर्डर केस पर है. 1999 में एक पार्टी में जेसिका का गोली मारकर मर्डर कर दिया जाता है. शुरुआत में गवाहों की कमी की वजह मामला कमजोर पड़ता दिखाई दिया. लेकिन जेसिका की बहन सबरीना और जर्नलिस्ट मीरा गैटी इंसाफ की लड़ाई जारी रखती हैं. फिल्म दिखाती है कि जनता की आवाज और लगातार कोशिशें न्याय की लड़ाई में कितनी बड़ी हो सकती हैं.
रुस्तम, अमेजन प्राइम वीडियो
अक्षय कुमार की ‘रुस्तम’ 1959 के फेमस केएम नानावटी केस से इंस्पायर है. फिल्म में एक नौसेना अधिकारी रुस्तम पावरी को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चलता है. गुस्से में वो पत्नी के लवर का मर्डर कर देता है और फिर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर देता है. इसके बाद शुरू होता है एक हाई-प्रोफाइल कोर्ट केस, जो प्यार, धोखे, रिस्पेक्ट और कानून से जुड़े कई सवाल खड़े करता है.
