Home स्वास्थ्य घटिया दवा मामले की सीबीआई जांच, गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

घटिया दवा मामले की सीबीआई जांच, गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

by Farha Siddiqui 5 January 2024, 4:07 PM IST (Updated 29 July 2025, 6:43 PM IST)
5 January 2024, 4:07 PM IST (Updated 29 July 2025, 6:43 PM IST)
cbi on mohalla clinic

05 January 2024   

दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक में घटिया दवा मामले में गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में घटिया दवाओं के मामलें की जांच सीबीआई करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सीबीआई ये जांच भी करेगी, कि क्या मोहल्ला क्लीनिक के जरिए ये दवाएं बांटी गई या नहीं।

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना ने गृह मंत्रालय से इस मामले पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होने कहा था कि ये दवाएं कथित तौर पर गुणवत्ता मानक परीक्षण में फेल रहीं, ये दवाएं लोगों की जान के लिए खतरा हो सकती हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था पिछले साल सितंबर में ही आप सरकार ने अटेंडेंस सिस्टम में हेरफेर करने की कोशिश के आरोप में मोहल्ला क्लीनिक में तैनात 7 डाक्टर्स समेंत 26 कर्मचारियों को हटाने का ऐलान किया था। उन्होने कहा था कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आपूर्ति की जा रही घटिया दवाओं और मोहल्ला क्लीनिक में कथित घोटाले के लिए स्वास्थ्य सचिव को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। अगर मोहल्ला क्लीनिक में दवाओं के मानक या मरीज के रिकॉर्ड को लेकर शिकायतें हैं, तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। हम पहले ही कह चुके हैं कि स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन कुछ नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें : हेल्थ न्यूज़ हिंदी में, Latest Health News, स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?