05 January 2024
6 में से 5 आरोपियों के पॉलीग्राफ टैस्ट को अदालत ने दी मंजूरी
संसद सुरक्षा में सेंध के मामले के 6 गिरफ्तार आरोपियों में से अब 5 का पॉलीग्राफी टैस्ट होगा। अदालत ने इसको अपनी मंजूरी दे दी है। साथ ही सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत भी आठ दिन के लिए बढ़ा दी गई है। इसमें नीलम आजाद को छोड़कर सभी आरोपियों ने टैस्ट के लिए अपनी सहमति अदालत के सामने दे दी है।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों के पॉलीग्राफी टैस्ट का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दायर की थी। साथ ही आरोपियों की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर एक अर्जी दायर की, जिसके बाद न्यायाधीश ने उनकी हिरासत बढ़ा दी।
गौरतलब है कि संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर 13 दिसंबर को दो लोग शून्य काल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा सदन में कूद गए थे, फिर उन्होंने कैन से पीली गैस छोड़ी थी और नारे लगाए थे। तभी उनके दो साथियों ने संसद के बाहर कैन से रंगीन गैस छोड़ते हुए तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए थे।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
