Digestive Capacity : गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को गैस, अपच, पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. तेज धूप, शरीर में पानी की कमी और अनियमित खानपान पाचन तंत्र को कमजोर कर सकते हैं. ऐसे में खानपान और दिनचर्या में कुछ बदलाव करके पाचन क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स भी गर्मियों में हल्का, ताजा और हाइड्रेटिंग भोजन के सेवन की सलाह देते है.
खूब पिएं पानी
गर्मी की वजह से शरीर में पसीना होना लाजिमी है. ऐसे में पसीने के वजह से शरीर में पानी तेजी से बाहर निकलता है. जो शरीर में डिहाइड्रेशन और कब्ज की समस्या को बढ़ाते है. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें. नारियल का पानी, नींबू पानी, सत्तू जैसे देसी ड्रिंक्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद है.
दही-छाछ का करें नियमित सेवन
जब इस प्रकार की भीषण गर्मी देश में चल रही हो तो दही और छाछ का सेवन पाचन के लिए बेहद अहम हो जाता है. इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स हमारे पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार होते है. जिससे भोजन आसानी से पचता है.
मौसमी फल देंगे राहत
पपीता, तरबूज, खीरा और केला जैसे फ्रूट पेट को ठंडक देने के साथ Digestion सुधारने में मदद करते हैं. पपीते में मौजूद एंजाइम भोजन को जल्द पचाने में सहायक होते हैं. जबकि तरबूज हमारी हेल्थ को हाइड्रेट रखता है.
किचन में पड़े यह मसाले है कमाल के
भारतीय आयुर्वेद में जीरा, सौंफ, अजवाइन, अदरक और हींग को Improve Digestion में उपयोगी बताया गए है. ये गैस, पेट फूलना. अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं.
तला-भुना और हेवी भोजन करने से बचें
गर्मियों में ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और ऑयली खाना हमारे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त प्रेशर डालता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स छोटे-छोटे मील लेने साथ ही रात के समय भोजन हल्का रखने पर जोर देते है.
योग, प्राणायाम को बनाए दिनचर्या का हिस्सा
योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित तौर पर योग और प्राणायाम पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. विशेषतौर पर अनुलोम-विलोम प्राणायाम और वज्रासन को पाचन के लिए लाभकारी माना गया है.
इन बातों से करें परहेज
गर्मियो के मौसम में शरीर में पोषक तत्वों की कमी और पानी की कम मात्रा की वजह से हमारा शरीर कमजोर पड़ जाता है और अनायास ही बॉडी बीमार पड़ जाती है. ऐसे में ध्यान रहें कि बासी या खराब भोजन का सेवन नहीं करें. क्योंकि यह आपकी डाइजेस्टिव प्रणाली को कमजोर कर सकता है. इसके अलावा खाने के तुरंत बाद सोने से बचें. थोड़े देर का गैप करें. संभव हो तो कुछ देर के लिए व्रजासन में बैठ जावें. ज्यादा ठंडा अथवा देर समय तक फ्रिज में रखा भोजन खाने से बचें साथ ही देर रात तक भोजन नहीं करना चाहिए.
Disclaimer: इस लेख में सुझाए गए सभी टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं. सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इस पर लाइव टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.
लेखक- लक्ष्मीनारायण
