Home Latest News & Updates जर्मनी परेड हादसे में आरोपी की हुई पहचान, एक की मौत और 16 घायल; 2200 पुलिस वाले नहीं रोक पाए हादसा

जर्मनी परेड हादसे में आरोपी की हुई पहचान, एक की मौत और 16 घायल; 2200 पुलिस वाले नहीं रोक पाए हादसा

by Sachin Kumar 26 July 2026, 1:56 PM IST (Updated 27 July 2026, 11:44 AM IST)
26 July 2026, 1:56 PM IST (Updated 27 July 2026, 11:44 AM IST)
German police Berlin Pride van-ramming attack

Germany News: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार को खुशियां वाली रात एक पल में मातम में बदल गई. शहर के मशहूर क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे समारोह के दौरान एक वैन अचानक लोगों की भीड़ में घुस गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. इसके बाद अधिकारियों ने इवेंट को रद्द कर दिया. वहीं, ‘प्राइड फेस्टिवल’ में हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी अब्दुल बी फरार चल रहा है और उसके खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया है. वहीं, बर्लिन शहर के मेयर ने इस घटना को शहर की आजादी पर सबसे बड़ा हमला बताया है.

2200 पुलिस थे घटनास्थल पर तैनात

बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों में कई हालात गंभीर है. घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. फिलहाल, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया. पुलिस ने बताया कि यह हादसा रात में करीब 10 बजे हुआ और एक सफेद वैन लोगों को टक्कर मारती हुई आगे चली गई. यह वहीं जगह है जहां से प्राइड मार्च निकला था. इस कार्यक्रम में 2200 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात थे. इसके बाद भी हादसे को रोका नहीं जा सका. बर्लिन पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और संदिग्ध आरोपी अब्दुल बी पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में है.

बाढ़ से बेहाल असम; 6.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 4 और मौतों से मरने वालों की संख्या हुई 66

कुछ लोग गाड़ी से निकलकर भागे

अब पुलिस का कहना है कि चलती गाड़ी से कई लोगों को घायल किया और फिर उस गाड़ी से कुछ निकलकर भाग गए. उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों को चाकू भी मारा गया है. पुलिस ने यह बता दिया है कि उसने एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की है, जो जर्मन में इस्लामिक समूह से संबंध है. लिस प्रवक्ता फ्लोरियन ने कहा कि पुलिस उस संदिग्ध को जानती है. वह बर्लिन में इस्लामिक ग्रुप्स के सदस्य के तौर पर हमारे लिए जाना-पहचाना है और उसकी तलाश भी जोरो-शोर से चल रही है. हालांकि, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला है कि संदिग्ध व्यक्ति ने किसी खास मकसद के लिए इस घटना को अंजाम दिया है.

80 ट्रकों की गुजरी थी परेड

पुलिस के मुताबिक, एक सफेद वैन टियरगार्टन पार्क में घुसी और कई लोगों को टक्कर मारने के बाद एक पेड़ से टकरा गई. उस समय क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे’ के नाम से मशहूर प्राइड फेस्टिवल की भी एक भव्य पार्टी चल रही थी. इससे एक दिन पहले बर्लिन के डाउनटाउन इलाके से करीब 80 ट्रकों की एक परेड गुजरी थी. पुलिस ने बताया कि एक महिला की मौत हो गई. बर्लिन फायर सर्विस का कहना है कि तीन लोगों को जानलेवा चोटें आईं. 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए और पांच मामूली चोटें आईं.

NATO के मिलिट्री मुख्यालय की सुरक्षा में सेंध! जासूसी के संदेह में महिला इंटर्न गिरफ्तार; जानें मामला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?