Home Top News ‘200 सीटों पर हक…’ UP चुनाव से पहले कांग्रेस के पोस्टर ने बढ़ाई टेंशन, क्या SP निकाल पाएगी तोड़?

‘200 सीटों पर हक…’ UP चुनाव से पहले कांग्रेस के पोस्टर ने बढ़ाई टेंशन, क्या SP निकाल पाएगी तोड़?

by Sachin Kumar 25 October 2026, 12:16 PM IST
25 October 2026, 12:16 PM IST
200 seat haq hai hamara Congress poster

UP Election: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच, रविवार को लखनऊ स्थित यूपी कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है. इन पोस्टरों में ‘200 सीट हमारा हक’ का दावा किया गया है. यह मांग ऐसे समय में सामने आई है, जब खबरें हैं कि कांग्रेस ने INDIA ब्लॉक में अपनी सहयोगी सपा को 200 विधानसभा सीटों की एक सूची सौंपी है.

कार्यकर्ताओं के दबाव में आधी सीट मांगी गई

कांग्रेस की इस मांग के बाद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख सहयोगियों के बीच में इस कदम से नया तनाव पैदा हो गया है. पोस्टर में ‘200 सीट हमारा हक’ के अलावा होर्डिंग्स पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी तस्वीरें लगी हुई हैं. बताया जा रहा है कि ये पोस्टर पार्टी के कार्यकर्ताओं के उस दबाव को दर्शा रहे हैं जिनमें 403 सदस्यों वाली विधानसभा सीट में से आधी पर दावा ठोकने की बात कही गई है. इसके अलावा, यह उस धारणा को भी चुनौती देती है जिसमें कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ ‘जूनियर पार्टनर’ की भूमिका में रहती है.

अखिलेश यादव के लिए बनी चुनौती

दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी और उसके बाद से ही पार्टी लगातार उत्साहित है. यह भी एक कारण है कि कांग्रेस अब राज्य की करीब आधी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है और वह जूनियर पार्टनर की छवि से भी बाहर आना चाहती है. साथ ही 200 सीटों वाले ये पोस्टर अखिलेश यादव के लिए एक चुनौती भी है. कांग्रेस ने भी स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि वह अब किसी के अधीन में रहकर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है. खबरों के मुताबिक, कांग्रेस ने सीट-बंटवारे की बातचीत को नवंबर के मध्य तक पूरा करने की समय-सीमा तय की है. लखनऊ में इस तरह का सार्वजनिक प्रदर्शन यह दिखाता है कि INDIA गठबंधन के सामने इस वक्त नाजुक संतुलन बनाने की चुनौती है.

लोकसभा चुनाव से हैं काफी उत्साहित

बताया जा रहा है कि राज्य के कांग्रेस नेताओं ने 200 सीटों की यह मांग रखी है. स्थानीय नेताओं का मानना है कि पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक विकास के आधार पर तैयार की है. इसके लिए उन्होंने A, B, C, D ग्रेडिंग मॉडल का इस्तेमाल किया गया है. राजनीतिक रूप से यह घटनाक्रम काफी अहम है. राज्य में INDIA गठबंधन के भीतर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (SP) एक प्रमुख सहयोगी की भूमिका में रही है. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ही गठबंधन की सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, 2024 के आम चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित होकर कांग्रेस-सपा गठबंधन ने सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका दिया था.

“10 सीटों पर सिमट जाएगी जेडीयू”, निकाले जाने के बाद भड़के अनंत सिंह, कहा- अपनी पार्टी बनाउंगा

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?