Home Latest News & Updates महबूबा मुफ्ती की पीएम मोदी से अपीलः तनाव खत्म करने के लिए बातचीत का चुनें रास्ता, दोनों देश बरतें संयम

महबूबा मुफ्ती की पीएम मोदी से अपीलः तनाव खत्म करने के लिए बातचीत का चुनें रास्ता, दोनों देश बरतें संयम

by Sanjay Kumar Srivastava 9 May 2025, 12:32 PM IST (Updated 9 May 2025, 5:35 PM IST)
9 May 2025, 12:32 PM IST (Updated 9 May 2025, 5:35 PM IST)
PDP President Mehbooba Mufti

मुफ्ती ने कहा कि तनाव के बीच हर बीतते पल के साथ और अधिक लोगों की जान खतरे में पड़ती जा रही है.यह स्पष्ट है कि इसका सैन्य समाधान नहीं हो सकता है.

Srinagar: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वह तनाव को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत का विकल्प चुनें. बुधवार रात से ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मेंठर, अखनूर, नौशेरा, आरएसपुरा में पाक की तरफ से की गई गोलाबारी में मारे गए नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के नेतृत्व से आग्रह करती हूं कि वे संयम बरतें और तनाव को खत्म करने के लिए बातचीत का रास्ता अख्तियार करें.

कहा- तनाव और शत्रुुता का नहीं हो सकता सैन्य समाधान

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष लोगों की मौत दुखद है. उन्होंने कहा कि तनाव के बीच हर बीतते पल के साथ और अधिक लोगों की जान खतरे में पड़ती जा रही है. यह स्पष्ट है कि इसका सैन्य समाधान नहीं हो सकता है, केवल और अधिक पीड़ा ही होगी. मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को निर्दोष पर्यटकों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. पाक को सबक सिखाने के लिए ही भारत ने 7 मई बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के अंदर नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद 720 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर दोनों सेनाओं के बीच गोलाबारी हुई.

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन हमला नाकाम, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने दिखाया कमाल

पाक गोलाबारी में सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट सहित कई इलाकों में मकान क्षतिग्रस्त

उधर, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल सहित कई इलाकों में भारी गोलाबारी की. बैराज में कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई परिवारों को रात के अंधेरे में अपने घर छोड़ने पड़े. निवासियों ने कहा कि यहां बहुत विनाश हुआ है. दरवाजे, खिड़कियां टूट गई हैं और इमारतों के बाहरी हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हम चिंतित नहीं हैं क्योंकि हमारी सेना प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है. पूर्व सैनिक ने कहा कि सेवानिवृत्त सैनिक किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार आदेश जारी करती है तो सभी रिटायर्ड सैनिक तैनात होने के लिए तैयार हैं.

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के सभी हमलों को किया नाकाम

बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के कुछ इलाकों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की थी. हालांकि भारतीय रक्षा बलों ने पाकिस्तान के हमले की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया.पुंछ में पाक की गोलाबारी में मरने वाले व्यक्ति की पहचान लोरन निवासी मोहम्मद अबरार के रूप में हुई है. इस गोलाबारी में घायल हुए तीन अन्य लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. वहीं एक अन्य घायल व्यक्ति को लगातार हो रही भारी गोलाबारी के चलते अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और उसका इलाज घर पर ही करना पड़ा.पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ,राजौरी और जम्मू जिलों में गोलाबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इलाके में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत और पाक के बढ़ते तनाव के बीच दिया बयान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?