Balochistan News: बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी सशस्त्र संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और पाकिस्तानी सेना के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई. इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूच विद्रोही गुटों के 12 उग्रवादियों को मार गिराने का दावा किया है. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बलूचिस्तान के एक इलाके पर कब्जा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया. सुरक्षा बलों ने दर्जनों हथियारबंद उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की.
12 बलूच उग्रवादी को ढेर किया
सेना के मीडिया विंग ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने अपने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बल ने बुधवार को खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया. इस दौरान 12 बलूच उग्रवादी को ढेर कर दिया. सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने की पहचान की गई. इसके बाद उस पर कड़ी नजर रखी गई और तुरंत सर्जिकल कार्रवाई करके उसे नष्ट कर दिया. साथ ही 12 आतंकियों को भी मार गिराया. इसके अलावा सेना के जवानों ने गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जखीरे को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
पूरी ताकत से जारी रहेगा ऑपरेशन
सुरक्षा बलों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की ओर से अज्म-ए-इस्तेहकाम के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान देश से विदेशी प्रायोजित और समर्थित आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए पूरी तेजी से जारी रहेगा. इसी बीच शुक्रवार को बलूचिस्तान के भाग शहर में उग्रवादियों द्वारा एक पुलिस स्टेशन, असिस्टेंट कमिश्नर के कार्यालय और एक बैंक पर हमला किए जाने के बाद पांच लोग घायल हो गए. इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे.
40 उग्रवादियों के पास थे मॉडर्न हथियार
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि करीब 40 उग्रवादियों ने भारी हथियारों, रॉकेट लॉन्चर, मशीन गन, स्नाइपर राइफल और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करके इन तीनों जगहों पर हमला किया. रिंद ने यह भी कहा कि उग्रवादी पुलिस स्टेशन पर कब्जा करने या वहां से हथियार छीनने में नाकाम रहे. सुरक्षा बलों ने करीब दो घंटे तक हमलावरों से मुठभेड़ की और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट के बाद बलूचिस्तान में पाक की बड़ी कार्रवाई, 17 आतंकियों को किया ढेर
