Pakistani security forces: पाकिस्तान के लिए बलूचिस्तान का क्षेत्र हमेशा से एक चुनौतीपूर्ण वाला इलाका रहा है. यहां पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह, गुस्सा और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का गुस्सा जग जाहिर है. इस क्षेत्र में पाक की सुरक्षा और सैनिकों को लेकर हमेशा से खतरा बना रहा है और उसका खामियाजा कई बार पाकिस्तान और बलूचिस्तान दोनों को भुगतना पड़ा है.
बीते दिनों बलूचिस्तान के क्वेटा में एक मिलिट्री शटल ट्रेन पर बम से हमला हुआ था, जिसमें 16 से अधिक लोग मारे गए थे. अब क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट का पाकिस्तान ने बदला लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, Pakistani security forces ने बलूचिस्तान में बड़ी सैन्य कार्रवाई की है. इसमें करीब 17 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. आइए जानते हैं पूरा मामला…
17 आतंकवादी मारे गए- आईएसपीआर
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक शटल ट्रेन पर हुए बम हमले के बाद कम से कम 17 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है. 24 मई को क्वेटा के एक स्टेशन के पास शटल ट्रेन पर हुए संदिग्ध आत्मघाती हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 16 लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे.
पाकिस्तान सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) के अनुसार, घटना के बाद, सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में कई खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान (आईबीओ) चलाए, जिनमें 17 आतंकवादी मारे गए.
इन इलाकों में पाक सेना की कार्रवाई
आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने मस्तुंग, नुश्की, जेहरी, खुजदार और केच में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान कई आतंकवादी ठिकानों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया. इसमें कहा गया है कि फितना-अल-हिंदोस्तान से जुड़े आतंकवादियों के साथ भीषण गोलीबारी में उनके 17 आतंकवादी मारे गए.
आईएसपीआर ने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से हथियार, गोला-बारूद, भारी मात्रा में विस्फोटक और तैयार किए गए तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए हैं. मारे गए आतंकवादी क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे. आईएसपीआर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान जारी है.
24 मई को हुआ था क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट
बता दें कि बीते 24 मई को बलूचिस्तान के क्वेटा में एक मिलिट्री शटल ट्रेन पर बम से हमला हुआ था. इसमें करीब 17 लोग मारे गए थे. यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी और इसमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सेना के जवान सवार थे. इस भीषण धमाके के कारण ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से दो डिब्बे पूरी तरह पलट गए.
धमाका इतना जबरदस्त था कि पास की आवासीय इमारतों के शीशे टूट गए और मलबे में तब्दील हुई बोगियों से घंटों धुआं निकलता रहा. अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने तुरंत इस हमले की जिम्मेदारी ली.
शांति वार्ता और हमला एक साथ? ईरान ने दागी मिसाइल तो अमेरिका ने तेहरान पर किया अटैक!
News Source: PTI
