Home Latest News & Updates Russia में भूंकप के तगड़े झटकों से कांपी धरती! कामचटका में तबाही; सुनामी का भी खतरा?

Russia में भूंकप के तगड़े झटकों से कांपी धरती! कामचटका में तबाही; सुनामी का भी खतरा?

by Preeti Pal 16 October 2026, 10:24 AM IST (Updated 16 October 2026, 11:04 AM IST)
16 October 2026, 10:24 AM IST (Updated 16 October 2026, 11:04 AM IST)
Russia में भूंकप के तगड़े झटकों से कांफी धरती! कामचटका में जबरदस्त झटके; क्या सुनामी का भी है खतरा?

Russia Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई. इतनी तेज तीव्रता वाले भूकंप की खबर सामने आते ही लोगों की चिंता बढ़ गई. हालांकि, राहत की बात ये है कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है. अमेरिकी एजेंसी ने साफ किया है कि भूकंप के बाद सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

सुबह 9:05 बजे कांपी धरती

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप शुक्रवार सुबह भारतीय समय के अनुसार 9 बजकर 5 मिनट पर आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 152 किलोमीटर की गहराई पर था. NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र 52.068 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 157.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप के झटके रूस के कामचटका प्रायद्वीप क्षेत्र में दर्ज किए गए.

कहां था भूकंप का केंद्र?

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने शुरुआती जानकारी में भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई. एजेंसी के मुताबिक, इसका केंद्र रूस के विल्युचिंस्क शहर से लगभग 123 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. हालांकि, विस्तृत आंकड़ों में EMSC ने भूकंप की तीव्रता 6.9 और गहराई करीब 130 किलोमीटर दर्ज की. इसके अनुसार, भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से लगभग 146 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था. इस शहर की आबादी करीब 1.87 लाख बताई गई है. वहीं, ओजेरनोव्स्की नाम के इलाके से भूकंप का केंद्र लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था.

US में हिंदुओं के खिलाफ साजिश! मंदिर पर हमले का प्लान बना रहा शख्स गिरफ्तार, राइफल बरामद

क्या सुनामी का है खतरा?

भूकंप के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या समुद्र में सुनामी आ सकती है? इस पर अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने राहत भरी जानकारी दी. एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी, एडवाइजरी या निगरानी अलर्ट जारी नहीं किया गया है. NOAA ने भूकंप की तीव्रता 7.0 और गहराई लगभग 148 किलोमीटर दर्ज की.

एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर

भूकंप की तीव्रता और गहराई को लेकर निगरानी एजेंसियों के आंकड़ों में मामूली अंतर देखने को मिला. जहां NCS और NOAA ने इसकी तीव्रता 7.0 बताई, वहीं EMSC के आंकड़ों में ये 6.9 दर्ज हुई. दरअसल, अलग-अलग भूकंप निगरानी केंद्रों की गणना और शुरुआती डेटा के कारण ऐसा अंतर सामने आ सकता है.

जान-माल का नुकसान हुआ?

फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से इसके प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत महासागर के सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में है. यहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल की वजह से अक्सर भूकंप आते रहते हैं. फिलहाल राहत की बात ये है कि इतनी तेज तीव्रता का भूकंप आने के बावजूद सुनामी का खतरा नहीं बताया गया है.

News Source: ANI

पाकिस्तान में भीषण हादसा : पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों सहित 29 की मौत, 40 घायल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?