Rajnath Singh: एक तरफ जहां विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं बीजेपी ने भी पलटवार तेज कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह देश को अराजकता की ओर ले जा रही है. लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस खुद को महात्मा गांधी का उत्तराधिकारी बताती है, लेकिन अब वह अपनी राजनीतिक हार का बदला देश से लेना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंसा और अराजकता के जरिए ‘सत्ता परिवर्तन’ (Regime Change) की बात कर रही है. राजनाथ सिंह ने इसे कांग्रेस के नैतिक मूल्यों के पूरी तरह पतन का संकेत बताया. रक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को हिंसा और अराजकता की आग में झोंकना चाहती है और भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने का सपना देख रही है.
यूपी में सत्ता से कांग्रेस 37 सालों से बाहर
रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस ने ‘गांधी’ नाम का इस्तेमाल करने का अपना नैतिक अधिकार पूरी तरह खो दिया है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 37 सालों से सत्ता से बाहर है. क्या ऐसा वोट चोरी होने की वजह से हुआ है या फिर उनके खराब प्रदर्शन की वजह से? देश की जनता यह बात बहुत अच्छी तरह समझती है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उनमें समाजवादी पार्टी के बिना अपनी रायबरेली सीट भी जीतने की क्षमता है? उत्तर प्रदेश इस बात का सबूत है कि कांग्रेस का यह दावा कितना खोखला है कि लोग उसकी बातों पर भरोसा करते हैं. जब कांग्रेस की राज्य इकाई के नेता ही एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते और वे एक-दूसरे का विरोध करते हुए न केवल जुबानी जंग लड़ते हैं, तो वह कहां से चुनावी मैदान में टिक पाएंगे.
भारत ने रक्षा उत्पादन को बढ़ाया
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमने दो दर्जन से अधिक देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) किए हैं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 35 देशों से सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगी देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा मंत्री के तौर पर मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत ने रक्षा उत्पादन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इसके अलावा राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार में रक्षा उत्पादन मुश्किल से 30,000 करोड़ रुपये का था, लेकिन आज यह 1,80,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत अब रक्षा उपकरणों का आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक बन गया है. जाहिर सी बात है कि भारत की बढ़ती इस प्रतिष्ठा से कई लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. साथ ही देश को अब यह समझने की जरूरत है कि जो राजनीतिक दल दशकों से चुनाव हारते आ रहे हैं वे आज जानबूझकर या अनजाने में इन्हीं ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं.
दिल्ली में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले सख्ती, पुलिस बोली- कनॉट प्लेस से आम लोग रहें दूर
चुनाव को लेकर कांग्रेस का बताया इतिहास
केंद्रीय मंत्री ने आपातकाल को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को सलाखों के पीछे डाल दिया था. उन्होंने लोकतंत्र को कैद कर दिया था. आज, राहुल गांधी संविधान को अपनी जेब में रखकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस के इतिहास के पन्ने पलटकर देखिए, आपको कई काले अध्याय मिलेंगे. आज मैं आपको बताता हूं कि राहुल गांधी की कांग्रेस, जो देश के चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाती है. उन्होंने कभी खुद चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को कठपुतली की तरह अपने नियंत्रण में रखा था. साल 1993 में कांग्रेस सरकार ने चुनाव आयोग में अचानक बदलाव किए. रातों-रात दो नए चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिए गए. आपको याद होगा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर चुनाव आयुक्त नवीन चावला को उनके पद से हटाने की सिफारिश की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि नवीन चावला ने चुनाव आयोग की संवेदनशील जानकारी कांग्रेस नेताओं के साथ साझा की थी. ये बहुत गंभीर आरोप हैं.
दिल्ली में आज ‘तिरंगा मार्च’! 32 हज़ार सुरक्षाकर्मी तैनात, कनॉट प्लेट में पुलिस का भारी इंतज़ाम
