Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर एक बार फिर रूस ने भीषण हमला किया है. शनिवार रात मॉस्को की ओर से कीव पर ताबड़तोड़ हमले किए गए. इन हमलों में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. कीव क्षेत्र के गवर्नर तिमुर तकाचेंको ने बताया कि हमलों में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ. बता दें कि कीव पर लगातार हो रहे हमलों का यह तीसरा दिन है. लगातार हमलों के कारण शहर में बड़े पैमाने पर तबाही और नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं.
आर्थिक ठिकानों को रूस ने बनाया निशाना
रूस की ओर से किए गए भीषण हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है. भारी हमले के बाद इलाके में राहत और बचाव कार्य तेज हो गया है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. कीव में लगातार हो रहे हवाई हमलों के बीच रूस ने सबसे ज्यादा आर्थिक ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. रूस ने जिन ठिकानों पर हमला किया उनमें बंदरगाह, गोदाम, ऊर्जा ठिकाने और औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं.
यूक्रेन पर रूस का सबसे भीषण हमला: 70 मिसाइलें और 280 ड्रोनों की बौछार, बच्चों समेत 8 की मौत
कीव के पास वेयरहाउस में गिरा ड्रोन
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि कीव के पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित एक वेयरहाउस को रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया. साथ ही ड्रोन गिरने के बाद वहां पर भीषण आग लग गई. इसके बाद कीव में विस्फोट होने लगे. यूक्रेन के अभियोजकों के मुताबिक, वेयरहाउस में विस्फोट वस्तुएं रखी थीं.
मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका
तिमुर तकाचेंको ने बताया कि अब 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या अभी अंतिम नहीं है और यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मृतकों में दिमित्रिव्स्का गांव के मेयर तारास दिदिच भी शामिल हैं. साथ ही अब प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है और उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
लंबी दूरी वाली मिसाइलों का किया उपयोग
रूस और यूक्रेन ने पिछले कुछ समय से एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं. अभी तक रूस ने लंबी दूरी मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल करके यूक्रेन में कहर बरपाने का काम किया है. कीव क्षेत्र में ताजा हमले के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. इसके अलावा अधिकारी अब इलाके में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं और और मृतकों की पुष्टि की जा रही है.
‘युद्ध के अंत की शुरुआत’, रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिनों का सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
News Source: PTI
