Home Top News यूक्रेन पर रूस का सबसे भीषण हमला: 70 मिसाइलें और 280 ड्रोनों की बौछार, बच्चों समेत 8 की मौत

यूक्रेन पर रूस का सबसे भीषण हमला: 70 मिसाइलें और 280 ड्रोनों की बौछार, बच्चों समेत 8 की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 30 July 2026, 3:58 PM IST (Updated 30 July 2026, 3:59 PM IST)
30 July 2026, 3:58 PM IST (Updated 30 July 2026, 3:59 PM IST)
यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे भीषण हमला: 70 मिसाइलें और 280 ड्रोनों की बौछार, बच्चों समेत 8 की मौत

Russia-Ukraine War: रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोनों की बौछार कर दी, जिससे बच्चों समेत आठ नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों गंभीर घायल हो गए. रूस का कहना है कि उसके हमले का निशाना मिलिट्री ठिकाने थे. ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के 10 इलाकों पर हमले हुए, जिनमें दर्जनों घर, कारोबार और बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए. उन्होंने कहा कि रूस ने 70 से ज़्यादा मिसाइलें दागीं जिनमें से बड़ी संख्या बैलिस्टिक मिसाइलों की थी. साथ ही 280 से ज़्यादा अटैक ड्रोन भी भेजे.

एयर बेस, हथियारों की फैक्ट्रियों को बनाया निशाना

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के एयर बेस, हथियारों की फैक्ट्रियों और सैन्य टेलीकम्युनिकेशन व लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाया. मंत्रालय ने बताया कि इन लक्ष्यों में ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियां और स्टोरेज डिपो, एक मिसाइल प्लांट, एक एयरक्राफ्ट रिपेयर प्लांट, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री और एक केमिकल प्लांट शामिल थे.

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र हंझा ने बताया कि निप्रॉपेट्रोव्स्क इलाके में रूसी हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे. क्रिवी रिह इलाके में एक 6 साल की लड़की और 11 व 17 साल के लड़के. ज़ेलेंस्की ने कहा कि उसी हमले में बच्चों के माता-पिता की भी मौत हो गई, लेकिन मलबे के नीचे से दो और बच्चों को ज़िंदा निकाला गया.

दर्जनों घर और बुनियादी ढांचे नष्ट

उन्होंने कहा कि यह एक घर था, जिसे बैलिस्टिक मिसाइल ने पूरी तरह तबाह कर दिया. नेशनल पुलिस प्रेस सर्विस ने बताया कि कीव में रूसी सेना ने राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें एक 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि शहर में रिहायशी इमारतों, एक बाज़ार, एक गैराज कोऑपरेटिव, स्टोरेज सुविधाओं और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा.

ल्वीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम कोज़ित्स्की के अनुसार, पश्चिमी शहर ल्वीव पर क्रूज़ मिसाइल हमले में 34 लोग घायल हो गए, जिनमें 6, 13 और 15 साल के तीन बच्चे भी शामिल हैं. इमरजेंसी टीमें अभी भी मलबे में तलाशी ले रही थीं. क्षेत्रीय सैन्य प्रमुख विटाली डियाकिवनिच ने बताया कि पोल्टावा इलाके में एक ड्रोन कंपनी के गोदामों से टकराया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. पोलैंड इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कोई रूसी क्रूज़ मिसाइल उसकी सीमा में दाखिल हुई थी.रूस ने अपने हमले का दायरा बढ़ा दिया है. अब वह पूरे यूक्रेन के कई शहरों पर लगातार बमबारी कर रहा है.

जेलेंस्की-ट्रंप बैठक के बाद कीव का पलटवार? रूस की दो तेल रिफाइनरियों को बनाया निशाना

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?